newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parineeti-Raghav Wedding: क्यों बहन परिणीति की शादी में शामिल नहीं हुई प्रियंका चोपड़ा, मां मधु ने बताई वजह

Parineeti-Raghav Wedding: जब एयरपोर्ट पर कैमरा लिए खड़े पपराजियों की नजर मधु चोपड़ा पर पड़ी तो सभी एक ही सवाल का जवाब जानना चाहते थे। सभी का यही सवाल था कि आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा अपनी छोटी बहन परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाई। अब मधु चोपड़ा ने बताया है कि आखिर किस कारण वो इस शादी समारोह का हिस्सा नहीं बन पाई…

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गई है। बीते दिन 24 सितंबर को एक्ट्रेस ने उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी की है। एक्ट्रेस ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी की है। ये शादी काफी ग्रैंड थी। परिवार के लोगों के अलावा सिने जगत के लोग और राजनीति की दुनिया के भी बड़े नामी दिग्गज इस शादी में शोभा बढ़ाने पहुंचे थे। अब जब ये शादी संपन्न हो चुकी है तो मेहमानों के वापस जाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। एयरपोर्ट पर लगातार शादी में शामिल हुए लोग स्पॉट किए जा रहे हैं। इन्हीं लोगों में से एक एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी थीं। जब एयरपोर्ट पर कैमरा लिए खड़े पपराजियों की नजर मधु चोपड़ा पर पड़ी तो सभी एक ही सवाल का जवाब जानना चाहते थे। सभी का यही सवाल था कि आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा अपनी छोटी बहन परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाई। अब मधु चोपड़ा ने बताया है कि आखिर किस कारण वो इस शादी समारोह का हिस्सा नहीं बन पाई…

PARINEETI-RAGHAV.jpg2

मधु चोपड़ा ने बताई वजह

प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी खास स्थान रखती हैं। अपनी एक्टिंग की बदौलत एक्ट्रेस ने दुनियाभर में नाम कमाया है। अब जब परिणीति चोपड़ा की शादी होने वाली थी तो हर कोई एक्साइटिड था कि प्रियंका चोपड़ा इस खास मौके पर जरूर आएगी। आखिरी मौके तक लोगों को यही संभावनाएं थी कि वो जरूर शादी में शरीक होंगी लेकिन ऐसा हो न सका। एक्ट्रेस शादी में शामिल नहीं हुई। अब एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने बताया है कि आखिर बेटी प्रियंका इस शादी में शामिल नहीं हुई।

PARINEETI-RAGHAV.jpg3

मधु चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनसे सवाल किया जा रहा है कि प्रियंका इस शादी में शामिल क्यों नहीं हुई। इस सवाल का जवाब देते हुए मधु चोपड़ा कहती हैं कि “वो काम में थोड़ी बिजी थी इसी कारण शादी में शामिल नहीं हो पाई”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

खैर यहां आपको बता दें कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की ये शादी काफी ग्रैंड थी। शादी को शादी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी। शादी की फोटोज लीक न हो इसके लिए वहां मौजूद सभी के फोन कैमरों पर एक खास किस्म का टेप भी लगाया गया है। अब जब ये शादी समारोह संपन्न हो गया है तो खुद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास मौके की सारी तस्वीरें शेयर की हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra