newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप, बताया कैसे करते थे टॉर्चर

Pawan Singh: माना जा रहा था कि दोनों का रिश्ता ठीक से नहीं चल पा रहा जिसकी वजह से ही दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि इसके बाद ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। ज्योति सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पवन सिंह ने उन्हें मेंटली हैरेस किया। इन आरोपों के बाद से ही पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ी हुई है।

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री के दमदार एक्टर पवन सिंह अपने प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो खासा सुर्खियों में रहते ही है साथ ही इन दिनों उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा बटोर रही है। बीते कुछ समय पहले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थी। माना जा रहा था कि दोनों का रिश्ता ठीक से नहीं चल पा रहा जिसकी वजह से ही दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि इसके बाद ज्योति सिंह अपने पति पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। ज्योति सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पवन सिंह ने उन्हें मेंटली हैरेस किया। इन आरोपों के बाद से ही पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ी हुई है।

Bhojpuri Actor Pawan Singh.

ज्योति सिंह ने पति पवन पर लगाए हैं ये आरोप

ज्योति सिंह ने एक्टर पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पति शराब पिकर उनके साथ गाली-गलौच करते थे। वो दिमागी तौर पर उन्हें काफी परेशान करते थे। ज्योति सिंह ने अपने मिसकैरेज के पीछे भी पति पवन सिंह को दोषी ठहराया और कहा कि जब वो गर्भवती थी तो उन्हें अलग-अलग दवाइयां खिलाई जा रही थी। इन्हीं दवाइयों की वजह से उनका मिसकैरेज हो गया। ज्योति सिंह ने पुलिस को दिए बयान में ये भी कहा है कि उनके पति उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाते थे।

Bhojpuri Actor Pawan Singh..

हर आरोपों का है सबूत

पति पवन सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए ज्योति सिंह ने एक्टर की मां प्रतिमा देसी और पवन की बहन पर भी आरोप लगाए। ज्योति सिंह ने बताया कि एक्टर का मां और पवन की बहन उनके लुक्स को लेकर भी खूब कमेंट किया करती थी। मां प्रतिमा देसी तो गालियां भी दिया करती थी। इसके आगे ज्योति सिंह ने ये भी कहा है कि उनके पास हर चीज के सबूत हैं।

Bhojpuri Actor Pawan Singh...

जानकारी के लिए बता दें कि वपन सिंह और ज्योति सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद ही दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है। फिलहाल ज्योति सिंह के इन आरोपों के बाद मामले की जांच चल रही है। अब देखना होगा कि मामले में क्या कुछ आगे देखने को मिलेहा।