newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anek Review: भूल-भुलैया 2 के सामने क्या टिक पाएगी आयुष्मान की फिल्म ‘अनेक’, नॉर्थ ईस्ट के लोगों की दुर्दशा और गंदी राजनीति को दिखाती है फिल्म

Anek Review: हर बार की तरह इस बार भी आयुष्मान खुराना बिल्कुल डिफरेंट टॉपिक पर फिल्म लेकर आए हैं जिसमें नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लोगों का संघर्ष और वहां की राजनीति को दिखाया गया है। फिल्म में एक्टर एक अंडर कवर एजेंट का रोल प्ले कर रहे हैं। जो नॉर्थ ईस्ट इंडिया के अलगाववादी समूहों की हरकतों पर नजर रखा है।

नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में एक्टर ने एक धाकड़ अंडर कवर एजेंट का किरदार निभाया है। फिल्म भी नॉर्थ ईस्ट इंडिया पर बनी है जिसमें नॉर्थ ईस्ट के लोगों को भारत का हिस्सा नहीं माना जाता है। फिल्म का टॉपिक बहुत अच्छा है लेकिन क्या आयुष्मान खुराना की फिल्म कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल-भुलैया 2 को टक्कर दे पाएगी।  भूल-भुलैया 2 बीते हफ्ते रिलीज हुई थी और अब तक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं फैंस को फिल्म का भरपूर प्यार मिल रहा है।  भूल-भुलैया 2 के आगे कंगना की फिल्म धाकड़ ने भी दम तोड़ दिया है। अब ये देखना बड़ा इंटरेस्टिंग होगा कि फिल्म कार्तिक की फिल्म भूल-भुलैया 2 को टक्कर दे पाती है या नहीं।

क्या कहती है फिल्म की कहानी

हर बार की तरह इस बार भी आयुष्मान खुराना बिल्कुल डिफरेंट टॉपिक पर फिल्म लेकर आए हैं जिसमें नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लोगों का संघर्ष और वहां की राजनीति को दिखाया गया है। फिल्म में एक्टर एक अंडर कवर एजेंट का रोल प्ले कर रहे हैं। जो नॉर्थ ईस्ट इंडिया के अलगाववादी समूहों की हरकतों पर नजर रखा है। फिल्म में आष्युमान यानी जोशुआ एक बड़े संगठन के लीडर टाइगर सांगा और अलगाववादी समूह के बीच वार्ता का काम करवाता है लेकिन तभी जॉनसन नाम का एक और अलगाववादी ग्रुप सामने आता है जो दोनों के बीच हो रही शांति वार्ता को प्रभावित करता है। जोशुआ उसे रोकने की कोशिश करता है। फिल्म में सरकार की गंदी राजनीति को भी दिखाया गया है।

दो कहानियों को दिखाती है फिल्म

फिल्म में एक और किरदार है जो बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। वो है  यंग बॉक्सर आइडो का। आइडो बॉक्सिंग में अपना करियर बनाना चाहती है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहती है। वहीं आइडो को पिता सरकार के खिलाफ है और उसे बॉक्सिंग खेलने के लिए मना करते है। फिल्म में दोनों के बीच की तनातनी को भी दिखाया गया है। गौरतलब है कि फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। आयुष्मान और इंड्रियो के अलावा फिल्म में  एक्टर मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और Mipham Otsal  भी नजर आने वाले हैं।