newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Deepika-Ranveer: एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे दीपिका-रणवीर?, एक्टर ने वीडियो शेयर कर लिखा- रहस्य उजागर करें

Deepika-Ranveer: दीपिका और रणवीर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दोनों जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने दी है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा रहस्य उजागर करें! बड़े खुलासे के लिए @showme.the.secret पर बने रहें।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शानदार अभिनेता दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को कौन नहीं जानता है। दोनों इंडस्ट्री के पॉवर कपल की लिस्ट में आते है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को जितना फैंस रियल लाइफ में पसंद करते हैं उतना ही लोग इन्हें फिल्म में भी पसंद करते है। दोनों को ऑनस्क्रीन देखकर भी लोग उतना ही एन्जॉय करते हैं जितना ऑफ स्क्रीन करते है। ये कपल जिन भी फिल्मों में नजर आई हैं वो फिल्म ने अच्छी कमाई की है। हर कोई इन दोनों को अपनी फिल्म में लेने का विचार करती है। फिल्मों के अलावा कपल कई एडवरटाइजमेंट में भी दिखाई दिए है। अब इसी बीच रणवीर सिंह ने एक वीडियो साझा किया है जिसको देखने के बाद हर किसी का कहना हैं कि दोनों फिर से फिल्म में दिखाई देने वाले है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर सिंह ने वीडियो किया साझा

दीपिका और रणवीर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दोनों जल्द ही एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने दी है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा रहस्य उजागर करें! बड़े खुलासे के लिए @showme.the.secret पर बने रहें। इस वीडियो में दिखाया गया हैं कि दीपिका पुलिस स्टेशन में कहती दिखती हैं कि सर मेरे हसबैंड कल रात से गायब हैं। इसके बाद वीडियो में रणवीर सिंह भी भागते हुए दिखाई दे रहे है। इन दोनों के अलावा वीडियो में  तृषा और राम चरण भी नजर आ रहे है। वीडियो में तृषा भी पुलिस स्टेशन में ही दिखाई दे रही है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो को देख फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा रणवीर आपका लुक तो बस वाह है. एक शानदार प्रदर्शन के लिए आप दोनों फिर से उत्साहित हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा वाह .. रणवीर सिंह और दीपिका .. वाह बहुत उत्साहित हूं। वहीं एक यूजर ने लिखा ओएमजी दीपिका, रणवीर और रामचरण…कृपया उन्हें एक फिल्म में कास्ट करें। वहीं कुछ फैंस ये तक कह रहे हैं कि ये बस कोई एड ना हो इनकी फिल्म ही हो तो मजा आ जाए।