
नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार हैं। उन्होंने काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपना बड़ा मकाम हासिल कर लिया है। खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना हो नया से नया या पुराना से पुराना सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। फिर चाहे ”ठीक है” हो या ”सज के संवर के” हो ये गाने सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंडिंग सॉन्गस में बने रहते हैं। इन दिनों खेसारी का एक वीडियो सोशल मेडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल एक हसीना संग लिपटकर रोमांस करते करते दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए बताते हैं इस वीडियो के पीछे का पूरा माजरा।
दो लड़कियों के चक्कर में खेसारी!!
इन दिनों सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव एक हसीना संग चिपककर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अरे घबराइए नहीं दरअसल, ये वीडियो खेसारी लाल यादव के हिट गाने ”सरसो के सगिया (Sarso Ke Sagiya)” का है। खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने के वीडियो में नजर आने वाली ये हसीना कोई और नहीं बल्कि काजल राघवानी हैं।
खेसारी का गाना
खेसारी लाल यादव का गाना ”सरसो के सगिया” साल 2017 में आई उनकी फिल्म ”मेहंदी लगा के रखना” का है। ये गाने तब भी बहुत पसंद किया गया था और अब एक बार फिर इस गाने ने यूपी-बिहार में धूम मचा रखी है। गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 189 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि गाने का संगीत मधुकर आनंद ने दिया है।
गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव काजल राघवानी के साथ बोल्ड रोमांस करते नजर आ रहे हैं। तो अभी तक अगर आपने इस गाने का वीडियो नहीं देखा है तो जल्दी देखिए, क्योंकि ये गाना आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा।