newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yash: केजीएफ 2 वाले यश उर्फ़ रॉकी भाई इस बड़ी फिल्म में आ सकते हैं नजर

Yash: हाल ही में एक खबर आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि यश आने वाले दिनों में एक बड़ी फिल्म में दिख सकते हैं। वो कौन सी फिल्म होगी यहां हम इसी बारे में आपको बताएंगे।

नई दिल्ली। केजीएफ स्टार यश को हम सब जानते हैं। उनकी फिल्में केजीएफ और केजीएफ 2 ने सभी दर्शकों पर अपनी एक छाप छोड़ी है। आज भले उन्हें यश के नाम से कोई नहीं जानता हो लेकिन केजीएफ के रॉकी भाई के नाम से उन्हें सब जानते हैं। केजीएफ पूरे भारत में खूब सराही गई और यश भी इस फिल्म से खूब चर्चा में आ गए। इस फिल्म से यश की प्रसिद्धि बढ़ती चली गई। और यश सिनेमा जगत का बड़ा नाम बन गए। हालांकि भी तक यश ने कोई बड़ी फिल्म करने की घोषणा नहीं की है लेकिन बॉलीवुड और साऊथ फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से लगातार यश को किरदार ऑफर हो रहे हैं। हाल ही में एक खबर आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि यश आने वाले दिनों में एक बड़ी फिल्म में दिख सकते हैं। वो कौन सी फिल्म होगी यहां हम इसी बारे में आपको बताएंगे।

आपको बता दें निर्देशक नितेश तिवारी इन दिनों रामायण की कहानी पर काम कर रहे हैं और रामायण महाकाव्य पर फिल्म बनाने वाले हैं जिसे मधु मंतेना प्रोड्यूस कर रही हैं। और अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म में रावण के किरदार के लिए मधु मंतेना और नितेश तिवारी यश के साथ बातचीत कर रहे हैं। पिंकविला की खबर के अनुसार यश मौजूदा समय में उनके पास आने वाली तमाम कहानियों और स्क्रिप्ट को सुन रहे हैं और उन्हीं विजुलाइज कर रहे हैं। उन्होंने तकरीबन 4 से 5 स्क्रिप्ट को चुना है जिसमें से रामायण भी एक स्क्रिप्ट है।

रामायण फिल्म की टीम और मेकर्स के साथ उनकी कई मीटिंग भी हुई हैं और ऐसा माना जा रहा है कि यश आने वाले 2 महीनों के अंदर में एक फिल्म के बारे में घोषणा कर देंगे। आपको बतादें करण जौहर ने भी यश को ब्रह्मास्त्र 2 फिल्म देव का किरदार ऑफर किया है। हालांकि अभी इसकी को घोषणा नहीं हुई है लेकिन यश उसके बारे में विचार जरूर कर रहे हैं।

आपको मधु मंतेना और नितेश तिवारी ने साल 2019 में ये घोषणा की थी कि वो रामायण फिल्म बनाने वाले हैं जिसे वो बड़े स्केल पर बनाएंगे। इस फिल्म में श्रीराम के किरदार को लेकर रणबीर कपूर से बातचीत चल रही है। रणबीर कपूर ने फिल्म के लिए लगभग हां कर दी है और अभी वो पूरी स्टारकास्ट के फाइनल होने का इंतज़ार कर रहे हैं। जैसे ही यश इस फिल्म को लेकर हामी भरते हैं तो हो सकता है 2023 की मध्य महीनों में फिल्म की शूटिग की शुरुआत हो जाएगी।