newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

यश कुमार ने लंदन में कर ली शादी, देसी पिता ने परदेस पहुंच कर कटवा दिया एक्टर का ”रिटर्न टिकट”

Yash Kumar’s Film ReturnTicket Trailer Out: दर्शकों के बीच यश कुमार की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उनके नए गाने और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर यश कुमार ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म ”रिटर्न टिकट” का ट्रेलर आज यानी 18 मई को सुबह 7 बजे रिलीज कर दिया है। तो चलिए जानते हैं यश की फिल्म ”रिटर्न टिकट” के ट्रेलर में क्या है खास!!

नई दिल्ली। यश कुमार भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिग स्टार हैं। यश जितने अच्छे सिंगर हैं उतने ही बेहतरीन एक्टर भी हैं। यश कुमार ने सैकड़ों फिल्मों और गानों में काम कर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है। दर्शकों के बीच उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। लोग उनके नए गाने और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर यश कुमार ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म ”रिटर्न टिकट” का ट्रेलर आज यानी 18 मई को सुबह 7 बजे रिलीज कर दिया है। तो चलिए जानते हैं यश की फिल्म ”रिटर्न टिकट” के ट्रेलर में क्या है खास!!

रिलीज हुआ ”रिटर्न टिकट” का ट्रेलर:

यश कुमार की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”रिटर्न टिकट” का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में आप देखेंगे कि यश जो लंदन में रहते हैं गांव में उनके पिता उनके लिए लड़कियां देख रहे हैं। लेकिन यश बार-बार शादी की बात टालते हुए नजर आते हैं जिससे परेशान होकर उनके माता-पिता परदेस से बेटे को खुद वापस लाने के लिए लन्दन पहुंच जाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Kumarr (@yashkumarr12)


लंदन पहुंचकर उनको पता चलता है कि उनके बेटा लंदन में पहले से ही एक मॉडर्न लड़की से शादी कर चुका है। माता-पिता बेटे की पसंद को बहू के रूप में अपनाते हैं, जिसके बाद ये मॉडर्न विदेशी बहू अपने देसी सास-ससुर की खातिरदारी में लग जाती है और उनके हिसाब से रहने की कोशिश करती है। लेकिन ये इतना आसान नहीं है। अब मॉडर्न बीवी और देसी पेरेंट्स के बीच में यश का किस तरह सैंडविच बनेगा, ये तो फिल्म की रिलीजिंग के बाद ही पता चलेगा!!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Kumarr (@yashkumarr12)


बता दें कि इस फिल्म में यश कुमार के अलावा, स्मृति सिन्हा, अनूप अरोरा और रश्मि पाठक जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अजय श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म की कहानी और डायलॉग्स सुरेंद्र मिश्रा ने लिखे हैं। फिल्म के निर्माता आलोक श्रीवास्तव हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।