नई दिल्ली। भोजपुरी एक्टर यश कुमार और उनकी पत्नी निधि झा फिलहाल अपने बच्चे शिवांश के साथ अच्छे दिन बिता रहे हैं। हाल ही में यश को अपनी ही बीवी निधि झा के पॉडकास्ट में देखा गया था, जहां दोनों ने करियर से लेकर शादी के बारे में बात की थी। जिसके बाद से दोनों ही पति पत्नी सोशल मीडिया पर छा गए थे लेकिन अब दोनों के एक वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। तो चलिए जानते हैं कि निधि और यश ने वीडियो में क्या पोस्ट किया है।
View this post on Instagram
पत्नी के साथ खुल्लम-खुल्ला रोमांस
यश कुमार ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपनी पत्नी निधि के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में यश ने निधि को अपनी बांहों में ले रखा है और उन पर प्यार लुटा रहे हैं। दोनों कपल डांस कर रहे हैं और यश कह रहे हैं- दिलवा पे हक़ हमरा ख़ाली तोहार बा…। दोनों के बीच खूब सारा प्यार देखने को मिल रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये गाना खुद यश कुमार ने ही गाया है। इस गाने में यश कुमार ने सपना चौहान के साथ रोमांस किया है और गाने को रिलीज हुए 3 महीने हो चुके हैं।
गाने पर आए लाखों व्यूज
गाने को 1 लाख से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं। इस गाने पर निधि और यश का रोमांस देखकर फैंस भी दुआएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वाह आपकी जोड़ी को किसी की नजर न लगे। एक दूसरे ने लिखा- राम और सीता जैसी जोड़ी है आप दोनों की। पोस्ट के नीचे आपको हार्ट इमोजी भी दिख जाएंगे। काम की बात करें तो यश कुमार की फिल्म पराया बाप रिलीज होने वाली है, जिसकी शूटिंग जारी है, जबकि निधि झा गानों को प्रोड्यूस कर रही हैं।