newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TMKOC: सालों का इंतजार खत्म…शो में होगी तूफान एक्सप्रेस के पत्रकार पोपटलाल की शादी, यहां देखें दुल्हनियां की खूबसूरत फोटोज

TMKOC: इस बार शो से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वो ये है कि जल्द तुफान एक्सप्रेस के पत्रकार पोपटलाल की शादी होने वाली है। इसके लिए शो में एक किरदार की एंट्री भी हुई है। कहा जा रहा है कि शो में जो नया किरदार दिखने वाला है वो पोपट लाल की दुल्हनियां हैं।

नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते काफी समय से  चर्चा का विषय बना हुआ है। शो से कई किरदार छोड़कर जा रहे हैं। हाल ही में तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कहा था। इसके बाद खबरें आईं थी कि मुनमुन दत्ता भी शो छोड़ सकती हैं लेकिन इस बार शो से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वो ये है कि जल्द तुफान एक्सप्रेस के पत्रकार पोपटलाल की शादी होने वाली है। इसके लिए शो में एक किरदार की एंट्री भी हुई है। कहा जा रहा है कि शो में जो नया किरदार दिखने वाला है वो पोपट लाल की दुल्हनियां हैं।

पोपट लाल की दुल्हनियां की एंट्री

शो में जल्द ही दर्शकों को एक नया और खूबसूरत चेहरा देखने को मिलने वाला है। जिसका नाम खुशबू पटेल। खुशबू पटेल शो में पोपटलाल की दुल्हनियां का किरदार प्ले करने वाली हैं। यानि जिसका इंतजार सालों से था वो अब होने वाला है। हर बार शो में पोपटलाल की शादी होते-होते रह जाती थी। दयाबेन और बाकी लेडीज मिलकर पोपटलाल के लिए हमेशा लड़की ढूंढती रहती थी लेकिन अब मेकर्स ने फाइनली शो में पोपटलाल की शादी कराने का फैसला लिया है। बता दें कि खुशबू ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट की है जिसमें वो दुल्हन के जैसे सजी-धजी दिख रही हैं। खुशबू ने बापूजी के साथ भी फोटो शेयर की है। जिससे ये बात कंफर्म होती है कि जल्द ही आपको शो में पोपटलाल की शादी देखने को मिलेगी।

पेशे से मॉडल हैं एक्ट्रेस

बता दें कि खुशबू पेशे से एक मॉडल हैं और सोशल  मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। खुशबू सोशल मीडिया पर काफी खूबसूरत और स्टाइलिश फोटोज शेयर करते हैं। सोशल मीडिया पर मॉडल की पॉपुलैरिटी काफी है। अब देखना होगा कि फैंस पोपट लाल की दुल्हनियां को कितना प्यार देते हैं। वैसे फैंस शो में दयाबेन की वापसी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।