newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 12 September 2023: गणेश चतुर्थी पर होगा अक्षरा-अभिमन्यु का मिलन!, सब कुछ भूलकर एक-दूसरे पर लुटाएंगे प्यार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 12 September 2023: अगले दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार है और सभी लोग फेस्टिवल की तैयारी करते हैं।इसी बीच मुस्कान सबके सामने कायरव से माफी मांगती है। परिवार वाले माफ कर देते हैं लेकिन कायरव उसे माफ नहीं करता है। दूसरी तरफ अभिमन्यु घर में ही मंजरी का सामना नहीं कर पा रहा है, इसलिए मंजरी खुद ही अभिमन्यु से बात करती है

नई दिल्ली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। शो में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि  अभिमन्यु किसी भी पेशेंट की सर्जरी करने से मना कर देता है लेकिन अक्षरा उसे समझाती है। अभिमन्यु नहीं समझता है तो अक्षरा उसकी नेमप्लेट तोड़ देती है। हालांकि अब अभिमन्यु को समझ आ गया है।

abhimanyu

मुस्कान मांगेगी माफी

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा भगवान से प्रार्थना करती है कि अभिमन्यु अपनी जिम्मेदारी संभाले और गिल्ट से बाहर निकले। अब अभिमन्यु भी समझ गया है और वो पेशेंट की सर्जरी करने के लिए तैयार हो जाता है। अभिमन्यु को ओटी  में जाता देख सभी लोग बहुत कुछ होते हैं। अब अक्षरा को बुरा लगता है कि उसने गुस्से में उसकी नेमप्लेट तोड़ दी और काफी कुछ सुना दिया। अब सर्जरी के बाद अक्षरा अभिमन्यु से माफी मांगती लेकिन अभिमन्यु का कहना है कि अगर वो ऐसा नहीं करती तो, उसे अपनी गलती और फर्ज का अहसास हुआ,जिसके बाद अक्षरा भी भाव खाती है कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं। दूसरी तरफ कायरव मुस्कान को पल्लवी के बॉयफ्रेंड से मिलवाता है और उसे यकीन दिलाता है कि दोनों के बीच कुछ नहीं है।  कायरव मुस्कान को शादी से पहले की घटना याद दिलाता है, जब किसी लड़के के साथ मुस्कान की वीडियो आई थी और उसने मुस्कान पर शक नहीं विश्वास किया था। अब मुस्कान को अपनी गलती का अहसास होता है और वो अपनी हरकत के लिए माफी मांगती है।


मंजरी खुद बनाएगी प्रसाद

अगले दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार है और सभी लोग फेस्टिवल की तैयारी करते हैं।इसी बीच मुस्कान सबके सामने कायरव से माफी मांगती है। परिवार वाले माफ कर देते हैं लेकिन कायरव उसे माफ नहीं करता है। दूसरी तरफ अभिमन्यु घर में ही मंजरी का सामना नहीं कर पा रहा है, इसलिए मंजरी खुद ही अभिमन्यु से बात करती है। अभिमन्यु अपना सारा गिल्ट बाहर निकाल देता है और मंजरी को अपना डर फेस करने के लिए कहता है। जिसके बाद अभीर और रूही से गलती से प्रसाद गिर जाता है और अब प्रसाद कौन बनाएगा। इस मौके का फायदा उठाते हुए अक्षरा मंजरी को प्रसाद बनाने के लिए कहती है , जिससे वो आग का सामना कर सके।