newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 13 June 2023: शराब के नशे में धूत अक्षरा अभिमन्यु से करेगी गंदी बात, मंजरी सुनकर लेगी बड़ा फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 13 June 2023: जिसके बाद सगाई का कार्यक्रम होता है। सभी रिश्तेदार अभीर की तारीफ करते हैं कि शर्मा जी का लड़का कितना समझदार है। मंजरी को ये बातें बहुत बुरी लग रही हैं, वो अचानक चीख कर कहती है कि क्या शर्मा-शर्मा लगा रखा है,

नई दिल्ली। टीवी के पसंदीदा सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में गजब के ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस वक्त शो में कायरव और मुस्कान की शादी का ट्रैक चल रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि मुस्कान ने कायरव की दी हुई अंगूठी खो दी है। वो रो-रोकर नीला मां और अभिनव को बताती है। अभिनव वैसी ही अंगूठी बनवाने की कोशिश करता है। दोनों की बातें सुरेखा चाची सुन लेती है और अब वो दोबारा हंगामा करने वाली है।

manjari1

सुरेखा का अंगूठी को लेकर तांडव

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सुरेखा मुस्कान से जानबूझकर अंगूठी मांगती है सजाने के लिए। पहले तो अभिनव बाद को संभालने की कोशिश करता है लेकिन मुस्कान बता देती है कि अंगूठी नहीं मिल रही हैं। जिसके बाद सुरेखा मुस्कान और उसके परिवार वालों पर इल्जाम लगाती है कि इतनी महंगी अंगूठी कैसे खो दी। वो कहती है कि भूखे के सामने गर्म हलवा रखेंगे तो मुंह तो जलेगा ही। वो कहती है कि एक दिन अंगूठी नहीं संभाल पाई, तो शादी और परिवार कैसे संभालोगी।अक्षरा मुस्कान के बचाव में उतरती है कि यहां कोई भूखा नहीं है और किसी को पैसे की भूख नहीं है, अंगूठी नहीं मिल रही है तो मिल जाएगी। तभी अभिमन्यु अंगूठी लेकर पहुंच जाता है और कहता है कि मुस्कान अंगूठी को मंदिर में रखकर भूल गई हैं। जबकि अंगूठी अभीर और रूही के पास होती है, जो इससे खेल रहे होते हैं। अभिमन्यु आकर सारा मामला संभाल लेता है।


सगाई में मंजरी का बवाल

जिसके बाद सगाई का कार्यक्रम होता है। सभी रिश्तेदार अभीर की तारीफ करते हैं कि शर्मा जी का लड़का कितना समझदार है। मंजरी को ये बातें बहुत बुरी लग रही हैं, वो अचानक चीख कर कहती है कि क्या शर्मा-शर्मा लगा रखा है, ये शर्मा नहीं..। इससे पहले की मंजरी अपनी बात पूरी करे, अक्षरा बीच में संभाल लेती है और कहती है कि ये गोयंका भी है। आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है क्योंकि नशे में चूर हो कर अक्षरा अभिमन्यु को आई लव यू बोलेगी और मंजरी सुन लेगी। अब मंजरी खुद अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की बात कहेगी।