newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 17 June 2023: अक्षरा-अभिमन्यु की नजदीकियों से अब अभिनव को रही दिक्कत, तीनों की जिंदगी के लिए लेगा बड़ा फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 17 June 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु और अक्षरा को साथ देखकर अभिनव को अजीब महसूस होता है। वो नीलामां से कहता है कि किस्मत जो कर रही है, वो कुछ दिखाने के लिए कर रही है लेकिन मैं उस चीज  को समझ नहीं पा रहा हूं, कुछ भी अपनी जगह पर नहीं हैं।

नई दिल्ली। टीवी के पसंदीदा सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में गजब के ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस वक्त शो में कायरव और मुस्कान की शादी का ट्रैक चल रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि मुस्कान को देव फोन करता है और 50 हजार की डिमांड करता है। तभी कायरव आ जाता है और उससे परेशानी का कारण पूछता है लेकिन मुस्कान झूठ बोल देती है। कायरव सोचता है कि मुस्कान शादी  को लेकर परेशान है, वो उसे समझाने की कोशिश भी करता है।

अभिनव हुआ परेशान

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु और अक्षरा को साथ देखकर अभिनव को अजीब महसूस होता है। वो नीलामां से कहता है कि किस्मत जो कर रही है, वो कुछ दिखाने के लिए कर रही है लेकिन मैं उस चीज  को समझ नहीं पा रहा हूं, कुछ भी अपनी जगह पर नहीं हैं। नीलामां अभिनव की बातों को समझ नहीं पाती है। तभी अक्षरा आती है और अभिनव की टेंशन कम करने की कोशिश करती है, उसे लगता है कि अभिनव शादी की तैयारियों को लेकर परेशान है लेकिन असल वजह कुछ और है। दूसरी तरफ देव मुस्कान के साथ बदसलूकी करता है क्योंकि वो उसे 15 हजार रुपये देती है। मुस्कान कहती है कि वो धीरे-धीरे सारे पैसे लौटा देगी। वो उसका हाथ पकड़ बदसलूकी करता है और एक दिन का समय और देता है। दोनो को अभिमन्यु साथ में देख लेता है और परेशान हो जाता है। अभिमन्यु मुस्कान से सवाल भी करता है लेकिन वो फिर झूठ बोल देती है।


अभीर को मिले उसके असली पिता

आरोही को भी अभिनव परेशान दिखता है तो वो अक्षरा से इस बारे में बात करती है। अक्षरा कहती है कि अभिनव को ज्यादा टेंशन लेना अच्छा लगता है और दूसरा भले ही अभिमन्यु को यहां रहने के लिए हां कर दी है लेकिन बात चुभती तो होगी। आरोही कहती है कि अभिनव के लिए सब कुछ तू और अभीर ही है। तुम सब साथ होते हो तो अभिनव ज्यादा ताकतवर महसूस करते हैं, जबकि तुम्हारे बिना वो कमजोर हैं। आरोही कहती है कि हमे तो खुश होना चाहिए कि अभीर के दोनों पापा इस शादी में हैं। अब दोनों की बातों को अभीर सुन लेता है। जिसके बाद अक्षरा अभिनव की टेंशन कम करने की कोशिश करती है और उसके साथ मजाक भी करती है लेकिन अभिनव अक्षरा को सिर्फ अभिमन्यु के साथ देख रहा है।