newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 September 2023: आधी रात एक साथ फंसेंगे अक्षरा- अभिमन्यु, होगा प्यार का इजहार!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 19 September 2023: जिसके बाद अक्षरा अभिमन्यु से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचती है, जहां मंजरी उसे कहती है कि तुम दोनों शादी नहीं कर रहे हो, ठीक है, लेकिन अभिमन्यु को दूसरी शादी के लिए मना लो। उसे भी खुश रहने का अधिकार है। अक्षरा कहती है कि वो ऐसी बात अभिमन्यु से नहीं कर सकती है

नई दिल्ली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। शो में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा के साथ समय बिताने के बाद अभिमन्यु अपनी फीलिंग पर काबू नहीं रख पा रहा है। शैफाली अभिमन्यु को समझाती है कि जो दिल में है बता दो। अब अभिमन्यु अक्षरा से अपनी दिल की बात कहने वाला है।

अभिमन्यु नहीं रख पा रहा फीलिंग्स पर काबू

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु शैफाली से अपने दिल की  बात करता है। वो कहता है कि ये फीलिंग सिर्फ मेरी तरह से है, अक्षरा के तरफ से नहीं है। शैफाली उसे समझाती है कि अपने दिल की बात अक्षरा से कहो, और इसमें डरने की बात नहीं है। गलत ये होगा कि अगर तुम अपनी फीलिंग्स को छिपाकर रखोगे। अगले दिन अक्षरा अभिमन्यु को केस के सिलसिले में फोन करती है लेकिन अभिमन्यु हिचक की वजह से फोन नहीं उठाता है तो रूही को कॉल करती है। अब अभिमन्यु को बात करनी  पड़ती है। वो केस से रिलेटेड पेपर मांगती है लेकिन अभिमन्यु अक्षरा की आवाज सुनकर ही ख्यालों में खो जाता है और कोई जवाब नहीं देता। अब अक्षरा फोर्स करती है पेपर्स के लिए तो अभिमन्यु छल्ला जाता है और अक्षरा को सुना देता है।  जिसके बाद अक्षरा मनीष को सुनाती है कि अभिमन्यु ने उसपर बिना बात के चिल्ला दिया। मनीष कहता है कि हो सकता है कि अभिमन्यु के मन में कुछ हो, वो किसी चीज को लेकर परेशान हो।

akshara

मंजरी ने की अभिमन्यु की दूसरी शादी की बात

जिसके बाद अक्षरा अभिमन्यु से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचती है, जहां मंजरी उसे कहती है कि तुम दोनों शादी नहीं कर रहे हो, ठीक है, लेकिन अभिमन्यु को दूसरी शादी के लिए मना लो। उसे भी खुश रहने का अधिकार है। अक्षरा कहती है कि वो ऐसी बात अभिमन्यु से नहीं कर सकती है लेकिन मंजरी कहती है कि वो मां की बात नहीं सुनता है लेकिन दोस्त की बात जरूर सुनेगा, लेकिन अभिमन्यु तो अक्षरा ने मिल ही नहीं रहा है, अक्षरा सिर्फ उसका इंतजार कर रही हैं। अक्षरा अभिमन्यु से कई बार बात करने की कोशिश करती है लेकिन अभिमन्यु उल्टी-सीधी बातें करता है। आने वाले एपिसोड में अक्षरा और अभिमन्यु रात को एक साथ फंसने वाले हैं और वहीं अभिमन्यु अक्षरा को आई लव यू बोलने वाला है।