newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 22 September 2023: अभीर को बचाने में जाएगी अक्षरा या अभिमन्यु की जान, किसी एक को लगेगी गोली

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 22 September 2023: दूसरी तरफ अभिमन्यु को दिल्ली जाना है और मंजरी समझ जाती है कि कुछ तो हुआ है, जिसकी वजह से अभिमन्यु यहां से दूर जाना चाहता है। वहीं एक मरीज का परिजन अस्पताल में हंगामा कर देता है क्योंकि उसका बेटा कोमा चल गया है। शख्स महिमा और पार्थ से बदसलूकी करता है।

नई दिल्ली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। शो में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा अब केस के सिलसिले में अस्पताल जाती है, जहां दोनों ही एक दूसरे से नजरे नहीं मिला पाते हैं। जिसके बाद अभीर को स्कूल के प्रोजेक्ट के लिए माता और पिता दोनों की फोटो चाहिए। अब अभीर बिना किसी को बताए अक्षरा और अभिमन्यु की फोटो एक साथ चिपका देता है और दोनों के एक होने की दुआ करता है।

akshara.jpg1

अभिमन्यु से बात करेगी अक्षरा

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा परेशान है क्योंकि अभीर को पूरी फैमिली चाहिए और अभिमन्यु भी यही चाहता है। अब अक्षरा को लग रहा है कि कहीं वो अपनी जिद की वजह से अभीर को दुख तो नहीं दे रही। आरोही अक्षरा के पास बैठकर उसे समझाती है कि आज से 10 साल बाद तेरी जिंदगी कैसी होगी। अक्षरा कहती है कि 10 साल भी मैं सिर्फ अपने बेटे के साथ ही रहना चाहती हूं, लेकिन अभीर का चेहरा देख कर लग रहा है कि मैं उसके लिए कुछ नहीं कर पा रही हूं। दोनों की बातों को मनीष सुन रहा होता है। मनीष उसे समझाता है कि अभीर के लिए ही तूने अभिनव से शादी की थी, और अभिनव ने तुझे तब भी प्यार किया जब, तू इससे प्यार नहीं करती थी। अब अक्षरा और ज्यादा कंफ्यूज हो गई है।


अक्षरा या अभिमन्यु किसको लगेगी गोली

दूसरी तरफ अभिमन्यु को दिल्ली जाना है और मंजरी समझ जाती है कि कुछ तो हुआ है, जिसकी वजह से अभिमन्यु यहां से दूर जाना चाहता है। वहीं एक मरीज का परिजन अस्पताल में हंगामा कर देता है क्योंकि उसका बेटा कोमा चल गया है। शख्स महिमा और पार्थ से बदसलूकी करता है। तभी अक्षरा अस्पताल में अभिमन्यु से मिलने के लिए पहुंच जाती है, और पीछे-पीछे अभीर भी पहुंच जाता है। शख्स बंदूक लेकर अभीर पर हमला करता है। आने वाले एपिसोड में अभीर की जान बचाने के लिए अक्षरा कहती है कि वो अभिमन्यु की पत्नी है, उसे मार दो। अब शख्स गोली चलाता है और गोली अक्षरा या अभिमन्यु किसी एक को लगती है।