newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 23 October 2023: शादी रोकने के लिए मंजरी रचेगी षड्यंत्र, अक्षरा को कराएगी गिरफ्तार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 23 October 2023: वहीं मंजरी उस चेक की मदद से अभिमन्यु और अक्षरा की शादी को रोकने का काम करेगी। वो उसके लिए पार्थ की मदद लेती है और उससे कुछ काम करने के लिए कहती है, हालांकि वो काम क्या है, वो तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा लेकिन अब अक्षरा गिरफ्तार होने वाली है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 23 October 2023: छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जल्दी ही लीप आने वाला है और फिलहाल शो में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का ट्रैक चल रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि शो में करवाचौथ सेलिब्रेट हो रहा है। अभिमन्यु अक्षरा को व्रत नहीं रखने के लिए कहता है लेकिन अभिमन्यु इसलिए भी परेशान है क्योंकि उसने अस्पताल छोड़ दिया है और वो ये बात अक्षरा को नहीं बताना चाहता है लेकिन अक्षरा को शक है कि अभिमन्यु कुछ छिपा रही है।

मंजरी ने चली चाल

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा घर में सबको बता देते हैं कि अभिमन्यु ने बिरला अस्पताल छोड़ दिया है और सिटी अस्पताल में नौकरी करने वाला है लेकिन मनीष कहता है कि सिटी अस्पताल अभिमन्यु के लिए ठीक नहीं है। अक्षरा सिटी अस्पताल के मालिक से बात करती है और अभिमन्यु को नौकरी नहीं देने की बात कहती हैं। अक्षरा मालिक को उसके फायदे की फाइल भी देती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yrkkh episode (@abhiraa_yrkkhh)


अब अभिमन्यु को पता नहीं है कि अक्षरा और बाकी परिवार सारा सच जानता है। अक्षरा अभिमन्यु के लिए व्रत भी रखती हैं। दूसरी तरफ मंजरी अभिमन्यु के घर न आने से परेशान है और उसके लिए एक लेटर लिखती है और चेक भी काटती है। शैफाली सवाल करती है कि अभिमन्यु के नाम 15 करोड़ का चेक क्यों काट रही हैं लेकिन मंजरी बहाना बनाती है कि ये चेक पुराना है। अब मंजरी ने चेक क्यों काटा है, ये तो वही जाने।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by abhiraunivers 🌸 (@_abhiraunivers_)


अभिमन्यु की हुई वापसी

दूसरी तरफ अक्षरा की तरकीब काम कर गई है। महिमा खुद आकर अभिमन्यु से माफी मांगती है और वापस अस्पताल ज्वाइन करने के लिए कहती है क्योंकि जिस डील के लिए महिमा ने अभिमन्यु को निकाला था, अब वो डील कैंसिल हो गई है और महिमा को भी अपनी गलती का अहसास हो गया है। जिसके बाद सभी लोग करवा चौथ का त्यौहार मनाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by zara (@itzz_loving__zara)


वहीं मंजरी उस चेक की मदद से अभिमन्यु और अक्षरा की शादी को रोकने का काम करेगी। वो उसके लिए पार्थ की मदद लेती है और उससे कुछ काम करने के लिए कहती है, हालांकि वो काम क्या है, वो तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा लेकिन अब अक्षरा गिरफ्तार होने वाली है, क्योंकि मंजरी ने उसपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस अक्षरा को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट पहुंच जाएगी लेकिन अब शादी हो भी पाती है, या नहीं ये देखने वाली बात होगी।