newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 25 May 2023: अक्षरा नया बिजनेस शुरू करेगी और पहला ग्राहक होगा अभिमन्यु, अब कसौली में होगा हंगामा

hta Kya Kehlata Hai 25 May 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर जाने से पहले सबसे विदा लेता है और कहता है कि उससे मिलने के लिए कसौली आना है। सभी लोग नम आंखों से अक्षरा और बाकी सभी को कसौली के लिए रवाना करते हैं। वहीं बिरला हाउस में मंजरी अभिमन्यु को भड़काने की कोशिश करती है।

नई दिल्ली। टीवी सीरियल की दुनिया में रोजाना नए सीरियल आते रहते हैं। कुछ सीरियल लंबे समय तक टिक पाते हैं,जबकि कुछ सीरियल कुछ समय बाद ही स्क्रीन से गायब हो जाते हैं। दर्शकों के फेवरेट सीरियल रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि अक्षरा को जब केस के होल्ड पर रखने की बात पता चलती है तो वो बहुत खुश होती है और कसौली जाने की तैयारी करती है। हालांकि अभिनव अक्षरा को समझाता है कि हमें ये बाद अभिमन्यु को बतानी चाहिए। वो पिता हैं अभीर के, और उनको ये जानना जरूरी है। अक्षरा अभिमन्यु को कॉल करती है लेकिन वो फोन नहीं उठाता  लेकिन वॉइस मैसेज चला जाता है।

abhimanyu.jpg1

मंजरी करेगी अभिमन्यु का ब्रेन वॉश

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभीर जाने से पहले सबसे विदा लेता है और कहता है कि उससे मिलने के लिए कसौली आना है। सभी लोग नम आंखों से अक्षरा और बाकी सभी को कसौली के लिए रवाना करते हैं। वहीं बिरला हाउस में मंजरी अभिमन्यु को भड़काने की कोशिश करती है। वो कहती है कि काम खत्म होते ही अक्षरा और अभिनव तूझे धोखा देकर कसौली चले गए हैं। तुझे लगता है कि मैं अभीर के मामले में गलत हूं, लेकिन अब वही हुआ, जिसका डर था। मैंने पहले ही कहा था कि अक्षरा अभीर को हम सबसे दूर कर देगी और वैसा ही हुआ। ऑपरेशन के तुरंत बाद ही अक्षरा और अभिनव को लेकर चले गए और अब तुझे अपने हक के लिए लड़ना होगा। मंजरी अभिमन्यु तो पूरी बात नहीं बताती है। आरोही अभिमन्यु को समझाने की कोशिश करती है लेकिन अभिमन्यु कुछ सुनने के लिए भी तैयार नहीं है।

akshara-abhinav

कसौली में जाकर अभिमन्यु करेगा बवाल

उधर अक्षरा-अभिनव और अभीर कसौली पहुंच जाते हैं, जहां सभी लोग अक्षरा-अभिनव की आरती करते हैं और उनका स्वागत करते हैं। जिसके बाद दोनों साफ-सफाई में लग जाते हैं। जिसके बाद अभिनव और अक्षरा मिलकर पिछली परेशानियों के बारे में बात करते हैं। आने वाले एपिसोड में अक्षरा नया बिजनेस शुरू करेगी,जिसमें वो टूरिस्ट को अपने ही घर में रहने की जगह देगी। अक्षरा का पहला ग्राहक भी अभिमन्यु बनकर आता है।