newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 29 August 2023: अभीर के बहाने बढ़ने वाली हैं अक्षरा और अभिमन्यु की नजदीकियां, दोनों ही पार करेंगे हदे                              

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 29 August 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु को चोट लग चुकी है और कोच उन्हें पेनल्टी देता है।अब पेनल्टी कौन लेगा, इस बात पर बहस होती है। लड़कों की टीम जानबूझकर अक्षरा की टीम को उकसाती है

नई दिल्ली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। शो में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि मैच चल रहा है। मैच के दौरान अभिमन्यु घायल हो जाता है। अब टीम से एक खिलाड़ी खेल नहीं पा रहा है। अब देखना होगा कि इतना सब होने के बाद अभीर मैच खेलता है या नहीं और अक्षरा की टीम जीत पाती है या नहीं।

अभीर

 

अभीर मारेगा किक

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु को चोट लग चुकी है और कोच उन्हें पेनल्टी देता है।अब पेनल्टी कौन लेगा, इस बात पर बहस होती है। लड़कों की टीम जानबूझकर अक्षरा की टीम को उकसाती है।वो कहते हैं कि हार मान लो, और घर जाकर गर्म तेल से मालिश करो, पता चले..यहां किसी को हार्ट अटैक आ जाए। अक्षरा गुस्से में कहती है कि शुक्र करो कि एक गोल तुम्हें दान में दे दिया..वरना कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे। अभिमन्यु दोनों की लड़ाई शांत कराने की कोशिश करता है। इसी बीच अभीर मैदान में उतर गया है, और वो पेनल्टी लेगा। अभीर जोरदार किक करता है, जो सीधा गोल होती है। सभी लोग बहुत खुश होते हैं क्योंकि अभीर मैच का हिस्सा है। उसी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए मैच रखा गया था।


करीब आएंगे अक्षरा अभिमन्यु

जिसके बाद अक्षरा को वो डायरी मिलती है,जिसको अभिनव ने लिखा था। डायरी पढ़कर अक्षरा के आंसू नहीं रुक पा रहे हैं। वो अभिनव को वापस भेजने की गुजारिश करती है। अभिमन्यु अक्षरा को समझाता है कि मां ने बचपन में मुझे कहानी सुनाई थी कि दुख और सुख दोनों आते हैं लेकिन दुख आता है तो उसे मनाना पड़ता है। जितने ज्यादा लोग दुख को मनाते हैं, वो जल्दी मान जाता है और कम भी हो जाता है। जिसके बाद अभीर का पेपर है और वो बिस्तर में पेशाब कर देता है और डर की वजह से दरवाजा नहीं खोलता है। अभिमन्यु खिड़की से अंदर जाता है और उसे समझाता है कि ये होना नॉर्मल है। अब जब तक अभीर के पेपर्स नहीं होते, अभिमन्यु अभीर के साथ ही रहेगा।