newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 31 July 2023: बेटे को पाने के बाद पति को खो देगी अक्षरा, अभिनव के एक्सीडेंट के बाद होगी विधवा!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 31 July 2023: जिसके बाद अभिमन्यु मीडिया पर इंटरव्यू देता है कि 6 साल का  बच्चा अभीर नहीं मिल रहा है, जो भी उसे लेकर आएगा उसे 10 लाख का इनाम दिया जाएगा। अब उस दंपत्ति के मन में लालच आ जाता है, जिसके यहां अभीर रुका है। अभीर भी खुद को टीवी पर देखकर हैरान हो जाता है

नई दिल्ली। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है। ये शो लोगों को एंटरटेन करने के लिए हर दिन कुछ न कुछ इंट्रेस्टिंग लेकर आता रहता है। शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभीर कहीं नहीं मिल रहा है और अक्षरा को इस बात का पता चल गया है कि अभीर मिसिंग है। अक्षरा उदयपुर पहुंच गई है और अभिमन्यु से सवाल करती है कि उसका बेटा कहा है। इसी दौरान अक्षरा बेहोश भी हो जाती है।

AKSHARA-ABHINAV

मंजरी को होगा अपनी गलती का अहसास

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा बेहोश हो गई है और घर पर ही आरोही उसकी देखभाल कर रही हैं जबकि अभिनव और अभिमन्यु अभीर को ढूंढने के लिए निकल जाते हैं। अभिनव कहता है कि मेरे पास मेरी पत्नी अक्षरा और बेटे अभीर के अलावा कुछ नहीं है और किसी एक को भी कुछ हुआ तो मैं जी नहीं पाऊंगा। दूसरी तरफ मंजरी को सारी पुरानी बातें याद आ रही हैं, जो उसने अक्षरा के साथ किया। वो अक्षरा के पैरों में तेल से मालिश करती है लेकिन मनीष कहता है कि अब इन चीजों का कोई फायदा नहीं है क्योंकि इन सब की जिम्मेदार आप ही हैं। मनीष अक्षरा को घर ले जाने के लिए कहता है लेकिन आरोही मना कर देती है। वो कहती है कि इस वक्त अक्षरा को कही भी शिफ्ट करना खतरा होगा।


विधवा होगी अक्षरा!

जिसके बाद अभिमन्यु मीडिया पर इंटरव्यू देता है कि 6 साल का  बच्चा अभीर नहीं मिल रहा है, जो भी उसे लेकर आएगा उसे 10 लाख का इनाम दिया जाएगा। अब उस दंपत्ति के मन में लालच आ जाता है, जिसके यहां अभीर रुका है। अभीर भी खुद को टीवी पर देखकर हैरान हो जाता है और वहां से निकलने का प्लान करता है क्योंकि उसे लग रहा है कि अंकल और आंटी दोबारा उसे अभिमन्यु के पास छोड़ आएंगे। इसलिए वो वहां से भाग जाता है। दूसरी तरफ अक्षरा अभीर को ढूंढने जाने की जिद करती है और घर से भाग जाती है लेकिन अभिमन्यु उसे पकड़ लेता है और अपने साथ ले जाता है। आने वाले एपिसोड में अभीर मिल जाता है लेकिन अभिनव का एक्सीडेंट हो जाता है।