newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 3 July 2023: अक्षरा को अंदर-अंदर खा जाएगा अभीर के जाने का दुख, खुद को दोषी मानेगा अभिमन्यु

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 3 July 2023: जिसके बाद मनीष और स्वर्णा सबको बताते हैं कि वो केस हार गए हैं। पूरे घर में मातम का माहौल बन जाता है। मिमी और कायरव की हालत खराब हो जाती है। मनीष इस सब का दोषी खुद को मानता है। दूसरी तरफ मंजरी घर में सबको केस के बारे में बताती है लेकिन कोई खुश नहीं होता। तभी महिमा भी पार्थ को घर लेकर आती है।

नई दिल्ली। यह रिश्ता क्या कहलाता है टीवी की दुनिया के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है। शो में हर रोज नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स आ रहे हैं। जिसे देखकर शो के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। इन दिनों शो में अभिर की कस्टडी का ट्रैक चल रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि कोर्ट का फैसला अभिमन्यु के पक्ष में आया है और फैसला सुनकर अक्षरा खुद को संभाल नहीं पा रही है। अक्षरा को दुख में देखकर अभिमन्यु को भी दुख होता है।

AKSHARA-ABHIMANYU

अक्षरा होगी बेसुध

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा खुद को संभाल नहीं पा रही है। उसे कोर्ट के बाहर ही अभीर दिखता है और वो उसके साथ फुटबॉल खेलने लग जाती है, हालांकि वो अक्षरा का वहम होता है। अभिनव अक्षरा को ढूंढता है लेकिन वो उसे बाजार में मिलती है, जहां पहले से अभिमन्यु मौजूद होता है। अक्षरा हवा में ही अभीर से बाते करती हैं। अभिनव और अभिमन्यु दोनों ही अक्षरा की हालत देखकर टूट जाते हैं। अचानक अक्षरा का याद आता है कि वो केस हार गई है, जिसके बाद वो सड़क पर गिर जाती है और चीख-चीख कर रोने लगती है। अभिमन्यु और अभिनव दोनों उसे संभालने की कोशिश करते हैं। अभिमन्यु को लगता है कि अक्षरा की इस हालत का जिम्मेदार वो है लेकिन मंजरी उसे समझाती है कि इसमें गलती किसी की नहीं है।


मंजरी और महिमा में लड़ाई

जिसके बाद मनीष और स्वर्णा सबको बताते हैं कि वो केस हार गए हैं। पूरे घर में मातम का माहौल बन जाता है। मिमी और कायरव की हालत खराब हो जाती है। मनीष इस सब का दोषी खुद को मानता है। दूसरी तरफ मंजरी घर में सबको केस के बारे में बताती है लेकिन कोई खुश नहीं होता। तभी महिमा भी पार्थ को घर लेकर आती है। मंजरी कहती है कि पार्थ इस घर में नहीं रहेगा। महिमा कहती है कि जब अभीर रह सकता है तो पार्थ क्यों नहीं। तुम भी किसी का बेटा उससे दूर करके ला रही हो, कभी सोचा है कि अक्षरा पर क्या बीतेगी।