newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 9 October 2023: अभिमन्यु से शादी या बच्चा, किसी एक को चुनने को मजबूर होगी अक्षरा, मंजरी ने अड़ाया अड़ंगा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 9 October 2023: अभिमन्यु का स्वागत ससुराल में नाक खींच कर होता है। शादी की रस्में शुरू होती है। अक्षरा अभिमन्यु को माला पहनाती है और अभिमन्यु अक्षरा को। सभी लोग दोनों की बलाएं उतारते हैं। बीच -बीच में अक्षरा की तबीयत खराब होती है लेकिन अभिमन्यु संभाल लेता है

नई दिल्ली।‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। शो में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि आरोही और मिमी ने मिलकर अक्षरा की प्रेगनेंसी रिपोर्ट छिपा देते हैं। अब अक्षरा और अभिमन्यु की शादी होने वाली है और शादी वाले दिन ही अक्षरा की प्रेग्नेंसी का राज खुलने वाला है।


शुरू हुई शादी

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि आज अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का दिन है। मंजरी और शैफाली मिलकर दूल्हे अभिमन्यु को तैयार करती हैं, जबकि आरोही अक्षरा को तैयार करती है। दोनों ही सुर्ख सफेद जोड़े में बेहद प्यारे लगते हैं। इसी बीच अक्षरा को चक्कर आते हैं लेकिन आरोही उसे संभाल लेती है और डांटती हैं। अक्षरा को कल से ही आरोही की हरकतें अजीब लगती हैं और वो उसे पूछती भी है लेकिन आरोही जवाब नहीं देती है। दूसरी तरफ अभिमन्यु की बारात आ चुकी है और सब लोग बारात में खूब डांस करते हैं। अक्षरा अपनी बारात को छिपकर देखती है और अभिमन्यु की नजरें अक्षरा को ढूंढ रही हैं। अक्षरा आखिरी बार अभिनव की तस्वीर से बात करती है और कहती है कि आज से नई जिंदगी की शुरुआत हो रही है और सभी लोग बहुत खुश हैं…मैं अभिमन्यु की तरह प्यार करना नहीं जानती हूं लेकिन पूरी ईमानदारी से रिश्ते को निभाने की कोशिश करूंगी।

yeh rista

अक्षरा होगी बेहोश

जिसके बाद अभिमन्यु का स्वागत ससुराल में नाक खींच कर होता है। शादी की रस्में शुरू होती है। अक्षरा अभिमन्यु को माला पहनाती है और अभिमन्यु अक्षरा को। सभी लोग दोनों की बलाएं उतारते हैं। बीच -बीच में अक्षरा की तबीयत खराब होती है लेकिन अभिमन्यु संभाल लेता है लेकिन जैसे ही दोनों फेरे लेने के लिए खड़े होते हैं तो अक्षरा बेहोश हो जाती है। अब अभिमन्यु खुद अक्षरा की जांच करता है। आने वाले एपिसोड में अभिमन्यु को पता चलेगा कि अक्षरा प्रेग्नेंट हैं और मंजरी को ये बात पसंद नहीं आएगी। वो अक्षरा से बच्चा या अभिमन्यु किसी एक को चुनने के लिए कहेगी।