newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

यो-यो हनी सिंह के Maniac गाने में भोजपुरी का तड़का, जीत लिया भोजपुरी फैंस का दिल

Yo-Yo Honey Singh’s Maniac song: बीती शाम ही हनी सिंह का नया गाना Maniac रिलीज किया है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। एक तो गाना हनी सिंह और ऊपर से भोजपुरी हुक पर ईशा शर्मा की अदाएं ने भोजपुरी सिनेमा के फैंस के दिलों पर बम फोड़ दिया है।

नई दिल्ली। भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह पहले ही राजकुमार राव की फिल्म स्त्री में आई नहीं…गाकर भोजपुरी को सम्मान दे चुके हैं लेकिन अब रैपर और सिंगर हनी सिंह ने भोजपुरी का लेवल अप कर दिया है। ये बात को सभी जानते हैं कि हनी सिंह जो भी करते हैं,वो अतरंगी ही करते हैं लेकिन इस बार सिंगर ने अपने लेटेस्ट सॉन्ग में भोजपुरी का तड़का लगाकर फैंस का दिल तो जीत ही लिया है लेकिन सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। फैंस कह रहे हैं कि हनी सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को इंटरनेशन बना दिया है तो चलिए जानते हैं कि सिंगर का कौन सा गाना गर्दा उड़ा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Musical Satans (@musicalsatans)


नया गाना Maniac किया रिलीज

बीती शाम ही हनी सिंह का नया गाना Maniac रिलीज किया है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। एक तो गाना हनी सिंह और ऊपर से भोजपुरी हुक पर ईशा शर्मा की अदाएं ने भोजपुरी सिनेमा के फैंस के दिलों पर बम फोड़ दिया है। भोजपुरी गाने के लिरिक्स पर ईशा की अदाए लाजवाब है। गाने के लिरिक्स हैं- दीदी के देवरा चढ़ाले बाबा के नजरी…चोली के चिजोहिया फल चाहे जबरी..। सोशल मीडिया पर हनी सिंह के रैप के साथ भोजपुरी तड़के को बहुत पसंद किया जा रहा है और खबर लिखे जाने तक गाने पर 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

यूजर्स को पसंद आया गाना

एक यूजर ने तारीफ कर लिखा- पूरे भोजपुरी समाज में खुशी की लहर। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भोजपुरी को इंटरनेशनल बना दिया। एक अन्य ने लिखा- भोजपुरी वालो मजा आ गया तुम्हारे यो यो एक्स भोजपुरी। वीडियो के नीचे ऐसे आपको तमाम कमेंट्स देखने के मिल जाएंगे।सोशल मीडिया पर गाने को लेकर ऐसी कई वीडियोज रही हैं। बता दें कि हनी सिंह ने सालों बाद कमबैक किया है और उनके गानों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।