Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ के इन तीन म्यूजिक वीडियो को देख आप भी हो जाएंगे उनके फैन

Tiger Shroff: एक्टर अपना करियर भी इसमें ही बनाना चाहते थे लेकिन इनके पिता चाहते थे कि टाइगर उनकी तरह एक्टिंग  में अपना करियर देखें। टाइगर आज पूरे 33 साल के हो गए, और हिंदी सिनेमा में इनका एक अलग ही नाम है।  आइए एक्टर के जन्मदिन पर जानते है इनके कुछ म्यूजिक वीडियोज के बारे में-

Avatar Written by: March 2, 2023 12:48 pm

नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ का जन्म 02 मार्च को हुआ है, अभिनेता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के बेटे है। टाइगर की एक छोटी बहन है, जो कि टाइगर के 3 साल छोटी है। एक्टर एक बनिया परिवार से ताल्लुक रखते है। टाइगर को स्पोर्ट्स का काफी शौख है एक्टर अपना करियर भी इसमें ही बनाना चाहते थे लेकिन इनके पिता चाहते थे कि टाइगर उनकी तरह एक्टिंग  में अपना करियर देखें। टाइगर आज पूरे 33 साल के हो गए, और हिंदी सिनेमा में इनका एक अलग ही नाम है।  आइए एक्टर के जन्मदिन पर जानते है इनके कुछ म्यूजिक वीडियोज के बारे में-

”चल वहां जाते है”

यह गाना आज भी आपको उसका दीवाना बना देगी। इस गाने की बात करें तो यह सॉन्ग आपको लूप में सुनने के लिए मजबूर कर देगा। इस गाने को 2015 में बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है और अमाल मलिक ने इस गाने को लिखा है।

“ज़िंदगी आ रहा हूँ मैं”

टाइगर का ये गाना काफी बेहतरीन है, इनके इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे थे। 2015 में आतिफ़ असलम ने इस गाने में अपनी आवाज दी थी। वहीं इस बेहतरीन गाने के लिरिक्स की बात करें तो इसे अमाल मलिक ने लिखा है। यह गाना 2015 में काफी छाया हुआ था।

“बेफ़िक्रा”

बेफिक्रा गाने में आपको टाइगर श्रॉफ के बेहतरीन मूव्स देखने को मिलेंगे। यह गाना 2016 का ब्लॉकबस्टर गाना था। इस गाने को मीत ब्रदर्स और अदिति सिंह शर्मा ने गाया था और इस गाने के लिरिक्स की बात करें तो मीत ब्रदर्स ने इस गाने को लिखा है।