newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अक्षरा सिंह के तेवर देखकर छूट जाएंगे पसीने, एक्ट्रेस ने लड़कों से कर डाली अपनी कार में हजारों का डीजल डलवाने की डिमांड

Akshara Singh New Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह ने इस बार अपने फैंस को एक के बाद एक सरप्राइज दिए हैं। जी हां, जहां बीते दिनों अक्षरा सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” का ट्रेलर रिलीज किया गया था। वहीं आज अक्षरा सिंह ने फैंस को दुगनी ख़ुशी देते हुए अपना नया गाना ”लइकिन के तेवर” रिलीज कर दिया है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास!!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप मोस्ट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्टर की काफी लंबी-चौड़ी फैन बेस है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा को साढ़े 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस की कोई भी फिल्म हो या गाना दर्शक उसका बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने इस बार अपने फैंस को एक के बाद एक सरप्राइज दिए हैं। जी हां, जहां बीते दिनों अक्षरा सिंह की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” का ट्रेलर रिलीज किया गया था। वहीं आज अक्षरा सिंह ने फैंस को दुगनी ख़ुशी देते हुए अपना नया गाना ”लइकिन के तेवर” रिलीज कर दिया है। चलिए जानते हैं क्या है गाने में खास!!


अक्षरा सिंह का नया गाना:

अक्षरा सिंह का नया गाना ”लइकिन के तेवर” आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अक्षरा कहती हैं कि लड़की के तेवर यानी अक्षरा के तेवर उठाना आसान नहीं है बाबू! इतना ही नहीं गाने में अक्षरा अपने खर्चे भी गिना रही हैं और कार में हजारों का डीजल डलवाने की डिमांड भी कर देती हैं। गाने में अक्षरा सिंह अपना टशन और स्वैग दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

लुक की भी बात करें तो वीडियो में अक्षरा एकदम कंटाप नजर आ रही हैं। ब्लू स्लिट गाउन में कभी सिजलिंग हॉट नजर आ रही हैं तो कभी हरी बनारसी साड़ी में बड़ा सा नथ और काले गॉगल्स में देसी स्वैग का तड़का लगाती हुई नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में अक्षरा चिलम का सोंट लेती भी नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का ये गुंडई अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

”लइकिन के तेवर” गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। गाने का संगीत रौशन सिंह ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ खालिद पठान नजर आ रहे हैं।