
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती का आलम ये है कि यूपी से लेकर बिहार तक में उनके नाम का डंका बजता है। अक्षरा जहां भी जाती है उन्हें देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस भी अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, चलिए जानते हैं क्या है इनमे खास:
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह की लेटेस्ट वीडियो:
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी मां के साथ मस्ती करती हुई दिख रही हैं। इस दौरान अक्षरा ने स्लीवलेस कुर्ती और जींस पेयरअप किया है। पोनीटेल और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बनती रही है। वीडियो में एक्ट्रेस का चुलबुलापन उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो शेयर कर अक्षरा ने लिखा है- ”मां और मेरी मस्ती”
View this post on Instagram
अपनी मां के साथ अक्षरा सिंह की ये मस्ती भरी जुगलबंदी देखकर उनके फैंस भी हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
View this post on Instagram
गाने जे वीडियो में अक्षरा का रूप और उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का ये हुस्न उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही आम्रपाली दुबे और निरहुआ संग भोजपूरी फिल्म चार फेरे सात वचन में नजर आएंगी।