newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

The Kerala Story: आपकी बेटी आधी रात तक घर वापस ना आए.. ‘कश्मीर फाइल्स’ के बाद अब ‘द केरल स्टोरी’ दिखाएगी छिपी हुई सच्चाई

The Kerala Story: ये फिल्म  केरल से महिलाओं की तस्करी की एक भयानक कहानी को लोगों के सामने लाने के लिए तैयार है। छोटे से टीजर में व्यवस्थित अपहरण और हजारों युवतियों की तस्करी के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है। टीजर में 32000 महिलाओं का अवैध व्यापार का भी जिक्र किया गया है।

नई दिल्ली।’द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर फैंस का रिएक्शन बहुत अच्छा रहा है। लोग दिल से निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को दिखाया गया है। अब इसी तर्ज पर एक और फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है जिसकी कहानी देखकर आप अंदर तक हिल जाएंगे। विपुल अमृतलाल शाह और लेखक और निर्देशक सुदीप्तो सेन ने अपनी अपकमिंग फिल्म द केरल स्टोरी का ऐलान कर दिया है। फिल्म से जुड़ा एक छोटा सा टीजर सुर्खियों में हैं। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

फिल्म से जुड़ा टीजर आया सामने

ये फिल्म  केरल से महिलाओं की तस्करी की एक भयानक कहानी को लोगों के सामने लाने के लिए तैयार है। छोटे से टीजर में व्यवस्थित अपहरण और हजारों युवतियों की तस्करी के बारे में बात करते हुए दिखाया गया है। टीजर में 32000 महिलाओं का अवैध व्यापार का भी जिक्र किया गया है। गौरतलब  है कि ये समस्या आज भी देश में मुंह फाड़े खड़ी है। देश के कई हिस्सों में महिलाओं की तस्करी बड़ी चिंता का विषय है। ये फिल्म केरल में बड़े पैमाने पर हुई महिलाओं की तस्करी को उजागर करेगी।

फैंस को भा गया छोटा सा टीजर

टीजर की शुरुआत में एक सवाल भी पूछा क्या है कि क्या होगा अगर आपकी बेटी आधी रात तक घर वापस ना आए…कैसा लगेगा आपको। ये सवाल आज तक वहीं का वही हैं। सवाल तो है लेकिन वर्तमान में आज भी किसी के पास इसका जवाब नहीं हैं। फिल्म का टीजर ऐसा ही वो सीधा आपके दिल में दस्तक देगा। फैंस को टीजर बहुत पसंद आ रहा है और फैंस अभी से डिमांड कर रहे हैं कि फिल्म को बड़े स्तर पर भारत में रिलीज किया जाए। जिससे केरल का सच सबके सामने आ सके। फैंस कश्मीर फाइल्स की तर्ज पर फिल्म को पसंद कर रहे हैं और नई सच्ची घटना को जानने के लिए एक्साइटेड भी हैं।