newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

YRKKH 9 March22: क्या शादी से पहले ही अक्षरा और अभिमन्यु हो जाएगे अलग?

YRKKH 9 March22: अभिमन्यु की बातों को सुनते ही अक्षरा पहले चीजों को संभालने की कोशिश करती हुई नजर आती है लेकिन बाद में वह भी अलग राह पर चली जाती है। यह सब देखकर आरोही को खूब मजा आता है और हो सकता है कि आने वाले एपिसोड में वह बड़ा चाल भी चल जाए। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कुछ समय पहले ही दिखाया गया था कि अक्षरा के लिए अभिमन्यु अपनी और आरोही की शादी तोड़ देता है।

नई दिल्ली। स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का धमाकेदार प्रोमो रिलीज हो चुका है। बहुत सारी अड़चनो के बाद भी आखिरकार अब अक्षरा और अभिमन्यु सात फेरे लेने जा रहे हैं। सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों की शादी में परिवार वाले भी खुशी-खुशी शामिल होने वाले हैं। प्रोमो में यह नजारा भी देखने को मिलेगा कि शादी वाले दिन ही अक्षरा और अभिमन्यु के बीच जमकर बहस हो जाएगी और इस बात से अक्षरा की सौतेली बहन आरोही खूब मजा लेने वाली है। ऐसे में क्या आपको लगता है कि शादी वाले दिन ही अक्षरा और अभिमन्यु का रिश्ता हमेशा के लिए टूट जाएगा?  क्या दोनों एक होने से पहले ही अलग हो जाएंगे?

yrkkh 2

अक्षरा करेगी अभिमन्यु से सवाल

प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि शादी वाले दिन अक्षरा अभिमन्यु से पूछेगी कि क्या उसके पापा शादी में नहीं आएंगे? इस सवाल को सुनते ही अभिमन्यु को गुस्सा आ जाता है और वह इस मामले से उसे दूर रहने की बात कह देता है। अभिमन्यु की बातों को सुनते ही अक्षरा पहले चीजों को संभालने की कोशिश करती हुई नजर आती है लेकिन बाद में वह भी अलग राह पर चली जाती है। यह सब देखकर आरोही को खूब मजा आता है और हो सकता है कि आने वाले एपिसोड में वह बड़ा चाल भी चल जाए। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कुछ समय पहले ही दिखाया गया था कि अक्षरा के लिए अभिमन्यु अपनी और आरोही की शादी तोड़ देता है। हो ना हो इस बात बदला वह अक्षरा से तो लेकर ही रहेगी।

सुपरहिट साबित हुआ लेटेस्ट ट्रैक

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के पिछले एपिसोड में ही दिखाया गया है कि हर्षवर्धन ने अभिमन्यु की तिलक सेरेमनी में शामिल होने से मना कर देता है। जिसके बाद मंजरी भी तिलक में जाने से मना कर देती है। घरवालों का फैसला सुनकर अभिमन्यु गुस्से से लाल हो जाता है। दूसरी ओर आरोही बीच में ही रस्म को रोकने का प्रयास करती है।