
नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा के जैतपुर मेट्रो स्टेशन के पास बाबा बागेश्वर के धार्मिक प्रवचन कार्यक्रम के दौरान बुधवार को भारी भगदड़ मच गई। इस हादसे में बताया जा रहा है कि महिलाओं समेत करीब 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, और यहां मची भगदड़ के दौरान एक महिला की करंट लगने से मौत होने की भी खबर सामने आई है।
ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में मची भगदड़, महिलाएं और बच्चे चक्कर खाकर गिरे#bababageshwar #Dhirendrashastri @_SonalDahiya pic.twitter.com/rdQFnyePbV
— India News (@NetworkItv) July 12, 2023
आपको बता दें कि ग्रेटर नॉएडा की काठ में आज का दिन दिव्य दरबार का दिन था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई से ग्रेटर नोएडा में एक धार्मिक आयोजन हो रहा है, जिसे “दिव्य दरबार” के नाम से जाना जाता है। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री यहां दिव्य दरबार लगा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत पहले दिन कलश लेकर जुलूस के साथ हुई। निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 12 जुलाई को दिव्य दरबार का आयोजन होना था। दोपहर करीब 12 बजे बाबा धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे, जिसके बाद अपने अनोखे ही अंदाज में उन्होंने लोगों का अभिवादन किया।
ग्रेटर नोएडा में #बागेश्वर वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में बुधवार को भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मच गई। गर्मी-उमस होने से कई लोग बेहोश हो गए। 10 लोगों को गंभीर चोट लगी है। #BageshwarBaba #Noida #नोएडा #GreaterNoida pic.twitter.com/hrWk4DrCMM
— U NEWS UP (@UNEWSUP) July 12, 2023
जैसे ही भीड़ आगे बढ़ी तो अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्य दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने के कारण भीड़ हजारों की संख्या में पहुंच गई. इस भगदड़ के बीच, स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई क्योंकि लोगों में बाबा बागेश्वर के दरबार में अपनी अर्जी लगाने के लिए होड़ मची हुई थी। परिणामस्वरूप दरबार में हंगामा और भगदड़ मच गई। भीड़ में महिलाओं सहित लगभग 10 लोग घायल हो गए। उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से तुरंत अस्पतालों में पहुंचाया गया।