newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mann Ki Baat: चंद्रयान की सफलता से लेकर जी-20 तक…मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहीं ये बात

Mann Ki Baat Live: 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से इस कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी इस दौरान देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर पीएम मोदी ने 104वां एपिसोड की जानकारी दी है। कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है….

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Mann Ki Baat) की मन की बात कार्यक्रम का आज 104वां एपिसोड है। 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से इस कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी इस दौरान देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर पीएम मोदी ने 104वां एपिसोड की जानकारी दी है। कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है…

लाइव अपडेट

  • चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा- पीएम मोदी

  • G-20 की अध्यक्षता, जनता की अध्यक्षता, इसमें जनता की भागीदारी सबसे आगे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • सितंबर का महीना भारत की संभावनाओं का बनने जा रहा है गवाह, भारत जी-20 लीडर्स समिट के लिए पूरी तरह तैयार- पीएम मोदी

  • ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ढेंकनाल।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा।

  • मिशन चंद्रयान नए भारत की भावना का प्रतीक बन गया- मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • उत्तराखंड के हरिद्वार में पीएम मोदी की मन की बात सुनते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

  • कुछ दिन पहले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन हुआ था। इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया- मन की बात में बोले पीएम मोदी

  • जी-20 की हमारी अध्यक्षता पीपुल्स प्रेसीडेंसी है, जिसमें जनभागीदारी की भावना सबसे आगे है- पीएम मोदी

  • भारत अगले महीने होने वाले जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए पूरी तरह तैयार है- पीएम मोदी

  • मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने मिशन चंद्रयान का जिक्र करते हुए कहा, “नए भारत की भावना का प्रतीक बन गया है, जो जीत तो सुनिश्चित करना चाहता है, साथ ही हर परिस्थिति में जीतना भी जानता है”।

  • चंद्रयान-3 की सफलता ने जश्न को कई गुना बढ़ा दिया है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी