newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Budaun Double Murder: बदायूं डबल मर्डर केस में खुलासा, साजिद ने अहान पर 11 और आयुष पर चाकू से किए थे 9 वार

Budaun Double Murder: बदायूं पुलिस बच्चों की हत्या के मामले में साजिद के भाई जावेद को तलाश करने में जुटी थी। जावेद पर पुलिस ने 25000 रुपए के इनाम का भी एलान किया था। जावेद की तलाश के लिए पुलिस ने 5 टीमें बनाई थीं। अब जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बदायूं। बदायूं में 2 बच्चों आयुष और अहान की हत्या कर दी गई थी। दोनों बच्चों के शव का पोस्टमॉर्टम 3 डॉक्टरों के पैनल ने किया है। इस पोस्टमॉर्टम ने खुलासा किया है कि हत्यारे साजिद ने किस बेरहमी से दोनों बच्चों पर वार किए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आयुष के जिस्म पर साजिद ने 9 जगह वार किए थे। वहीं, अहान के जिस्म पर 11 बार चाकू से साजिद ने हमला किया था। दोनों बच्चों के गले के अलावा सीने और पेट में भी चाकू से हमला किया गया। इस मामले के आरोपी साजिद की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो चुकी है।

आयुष और अहान का हत्यारा साजिद पुलिस से एनकाउंटर में मारा जा चुका है।

बदायूं पुलिस बच्चों की हत्या के मामले में साजिद के भाई जावेद को तलाश करने में जुटी थी। जावेद पर पुलिस ने 25000 रुपए के इनाम का भी एलान किया था। जावेद की तलाश के लिए पुलिस ने 5 टीमें बनाई थीं। जब साजिद बच्चों का कत्ल कर रहा था, तब जावेद घर के बाहर ही खड़ा था। बाद में वो भी साजिद के साथ भागा। साजिद जहां पुलिस से एनकाउंटर में ढेर हुआ, वहीं, जावेद फरार होने में कामयाब हो गया था। अब उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को बच्चों की मां ने बताया है कि साजिद ने पत्नी के गर्भवती होने की बात कहकर 5000 रुपए मांगे थे। जो उन्होंने दे दिए थे। इसके बाद चाय बनाने को कहा। जब वो चाय बना रही थीं, तभी साजिद ने छत पर अहान और आयुष को ले जाकर उनकी हत्या कर दी।

बदायूं में बच्चों की इस हत्या से लोगों में बहुत गुस्सा है। नाराज लोगों ने साजिद और जावेद के सैलून में आग भी लगा दी थी। सांप्रदायिक तनाव न हो, इसके लिए बड़ी तादाद में पुलिस को इलाके में तैनात भी किया गया है। अब जावेद को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में पुलिस जानना चाहेगी कि बच्चों का कत्ल आखिर क्यों किया गया। बच्चों के पिता विनोद का कहना है कि उनकी साजिद और जावेद से कोई रंजिश नहीं थी।