newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Monsoon Session: सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, बिना वीजा दुनिया के इन 16 देशों में घूम सकते हैं भारतीय…

Govt Tells Rajya Sabha : विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन (Minister of State for External Affairs V Muraleedharan) ने सदन को इसकी जानकारी दी है। राज्यसभा (Rajya Sabha) में विपक्ष की ओर से भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री प्रवेश देने वाले देशों की जानकारी मांगी थी।

नई दिल्ली। दुनिया के 16 ऐसे देश हैं, जहां की यात्रा करने के लिए पासपोर्ट धारक भारतीयों को वीजा की आवश्यक्ता नहीं होती है। इन देशों में नेपाल, मालदीव, भूटान और मॉरीशस जैसे देश शामिल हैं। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन (Minister of State for External Affairs V Muraleedharan) ने सदन को इसकी जानकारी दी है। राज्यसभा (Rajya Sabha) में विपक्ष की ओर से भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री प्रवेश देने वाले देशों की जानकारी मांगी थी। इस पर विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने लिखित जवाब देकर बताया कि वर्तमान में 16 देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को अपने देश में वीजा फ्री प्रवेश दे रहे हैं। इसका मतलब है कि भारत का कोई भी नागरिक अपना पासपोर्ट लेकर इन देशों में जा सकता है। इसके लिए उसे कोई वीजा नहीं लेना पड़ेगा।

passport

राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि वर्तमान में भारतीय पासपोर्ट धारक दुनिया के नेपाल, भूटान, मालदीव, मॉरीशस, बाराबडोस, डोमीनिका, ग्रेनेडा, हैती, हांगकांग SAR, मोंटसेराट, नीयू द्वीप, सेंट विसेंट और गेनेडाइंस, समोआ, सेनेगल, सर्बिया तथा त्रिनिदाद एंड टोबैगो देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इन देशों में जाने के लिए किसी भी प्रकार के वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा वह पूरी आजादी के साथ इन देशों में घूम सकते हैं। हालांकि, एयरपोर्ट पर उनका रिकॉर्ड दर्ज होता है।

V Muraleedharan

राज्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में ईरान, इंडोनेशिया और म्यांमार सहित दुनिया के कुल 43 देशों ने भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा दे रखी है। इसके तहत लोग उस देश में पहुंचकर एयरपोर्ट इमिग्रेशन से वीजा प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह श्रीलंका, न्यूजीलैंड और मलेशिया सहित 36 देशों ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ई-वीजा की सुविधा दे रखी है। इसमें ऑनलाइन ही ई-वीजा मिल जाता है। इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलती है।

Delhi Airport

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से भारतीयों को वीजा मुक्त यात्रा, वीजा-ऑन-अराइवल और ई-वीजा सुविधा प्रदान करने वाले देशों की संख्या बढ़ाने के प्रयास कर रही है।