
नई दिल्ली। किसी भी राष्ट्र को विकसित करन की दिशा में सड़क कनेक्टिविटी बेहद अनिवार्य है, चूंकि मार्गों में अड़चन अक्सर दूरियां बढ़ा दिया करती हैं, लेकिन सड़क निर्माण इन दूरियों को कम करने की दिशा में अहम किरदार अदा करती है। सड़क कनेक्टिविटी से अर्थव्यवस्था की गति भी तेज होती है। विगत कुछ वर्षों में भारत में सड़क कनेक्टिविटी में खाता तेजी देखने को मिली है। अब इसी दिशा में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने खास उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने महज 105 घंटे में 75 किमी सड़क निर्माण करने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस संदर्भ में गडकरी ने वीडियो साझा कर कहा कि, ‘’भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत NHAI ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने प्रमाणित किया गया है।’ आइए, आगे हम आपको इस सड़क के बारे में कुछ विस्तार से बताते हैं।
तो ऐसी है ये सड़क..!
आपको बता दें कि 3 जून 2022 को इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो कि 7 जून शाम पांच बजे पूरा हुआ था। 75 किलोमीटर लंबी एकल लेन बिटुमिनस कंक्रीट रोड को अगर दो लेन की पक्की रोड के हिसाब से देखें तो इसकी कुल लंबाई 37.5 किमी होती है। सड़क निर्माण के लिए कड़ी मेहनत की गई थी। इस सड़क के निर्माण हेतु दिन रात काम किया गया था। 700 से अधिक श्रमिकों ने मिलकर इस सड़क को निर्माण करने की दिशा में अहम भूमिका निभाई है। इसके निर्माण में 2,070 मीट्रिक टन बिटुमेन से युक्त 36,634 मीट्रिक टन के मिश्रण का उपयोग किया गया।
उधर, गडकरी ने आगे कहा कि इससे पहले बिटुमिनस सड़क निर्माण का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड फरवरी 2019 में दोहा, कतर में बना था। अभी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा हासिल की ये खास उपलब्धि चर्चा में है। ऐसे में आगे चलकर भारत सड़क कनेक्टिविटी आगे चलकर क्या कुछ रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम