newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के 200 से अधिक कार्यकर्ता, कमलनाथ बोले- सोशल डिस्टेंसिंग क्यों नहीं?

सवाल करते हुए कमलनाथ ने कहा कि,उन्होंने सवाल किया, “क्या मोदी जी के लॉकडाउन के नियम सिर्फ गरीबों, आमजन के लिए हैं? आपकी पार्टी के नेताओं पर यह नियम लागू नहीं होते?

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस आयोजन को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोगों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि,  क्या सारे नियम कायदे गरीबों के लिए हैं?

kamalnath shivraj

बता दें कि भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में सांची विधानसभा और रायसेन नगर ग्रामीण के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शमार् ने उनका स्वागत कर पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी एवं रामपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

Congress Workers Join BJP

भाजपा कार्यालय में आयोजित इस सदस्यता अभियान को लेकर कमलनाथ ने आरोप लगाया कि, “शिवराज जी, कल कोरोना की समीक्षा के दौरान नियमों के पालन पर आप प्रदेशवासियों को सख्त चेतावनी दे रहे थे, आज क्या हुआ?”

Congress Workers Join BJP Bhopal

उन्होंने आगे कहा प्रदेश में आमजन के लिए इस लॉकडाउन में शादी समारोह हो या गमी हो, संख्या तय है। सभी आमजन नियमों का पालन भी कर रहे हैं, नियमों के उल्लंघन पर उन पर तुरंत कार्रवाई भी हो रही है। वहीं, आपके भाजपा कार्यालय में लॉकडाउन में आपकी व अन्य जिम्मेदार भाजपा नेताओं की उपस्थिति में एक भीड़ भरा कार्यक्रम आयोजित होता है, नियमों का जमकर मखौल उड़ता है, सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी पालन नहीं होता है। इसके पूर्व भी ऐसा कई बार हो चुका है।

सवाल करते हुए कमलनाथ ने कहा कि,उन्होंने सवाल किया, “क्या मोदी जी के लॉकडाउन के नियम सिर्फ गरीबों, आमजन के लिए हैं? आपकी पार्टी के नेताओं पर यह नियम लागू नहीं होते? क्या इसके दोषियों पर आमजन की तरह ही कार्रवाई होगी?”