
नई दिल्ली। सोशल मीडिया में आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन तो वायरल होते ही रहते हैं। इन ऑप्टिकल इल्यूजन से टाइम पास तो होता ही है साथ ही मजा भी खूब आता है। ऑप्टिकल इल्यूजन में कुछ चीजें छुपी होती हैं जिन्हें हमें खोजना (Brain Challenge) होता है। हमें ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी हुई चीज को ढूंढने के लिए एक निर्धारित समय दिया जाता है। वैसे तो ये काफी मजेदार होता है लेकिन कई बार चीजें हमारी आंखों के सामने होती हैं और हम उसे ढूंढ नहीं पाते। ऐसे में दिमाग की दही भी हो जाती है। आज का ऑप्टिकल इल्यूजन में ठीक इसी तरह का है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको 4 बिल्लियों को ढूंढकर निकालना है। आपके पास 10 सेकंड का वक्त है। अगर आप 10 सेकंड में चारों बिल्लियों को ढूंढने में कामयाब होते हैं तो आप सच में तेज दिमाग वाले कहलाएंगे लेकिन अगर आप ऐसा करने में नाकाम रहते हैं तो फिर आप खुद को लुजर कहने के लिए तैयार हो जाएं…
क्या है ऑप्टिकल इल्यूजन में…
अगर आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) को देखेंगे तो आपको काफी सारे चीते दिखाई दे रहे होंगे। इस इल्यूजन में ही आपको 4 सफेद रंग की बिल्लियों को खोजनी है। केवल तेज दिमाग और तेज नजर वाले ही इस पहेली को हल कर सकते हैं। तो चलिए देखते हैं क्या आप इस पहेली को हल कर पाएंगे या नहीं…
क्या हुआ
मिला…
अभी भी नहीं…
जो लोग इस ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी बिल्लियों को ढूंढने में सफल रहे तो वो लोग सच में दिमागदार हैं। इस ऑप्टिकल इल्यूजन में छिपी बिल्लियों को ढूंढने में लगभग 90 फीसदी लोग हार गए। केवल 10 फीसदी लोग ही इस पहेली को हल कर पाए हैं। अगर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन में चारों बिल्लियां नहीं दिखीं तो परेशान मत होइए। हमने नीचे एक तस्वीर दे रखी है इस तस्वीर में आप उन बिल्लियों को आसानी से देख पाएंगे।