newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vrindavan Deaths: यूपी के वृंदावन में बंदरों के झगड़े में दीवार गिरी, बांके बिहार के दर्शन कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत, 6 घायल

दीवार गिरने से लोगों के उसमें दबने के साथ ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। धड़ाम की आवाज के साथ अचानक दीवार गिरने से घबराए लोग खुद की जान बचाने के लिए बांके बिहारी मंदिर को जा रही गली में भागने लगे। दीवार गिरने से 6 और लोग घायल भी हुए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वृंदावन। कहते हैं कि काल के कोप से भगवान भी नहीं बचा पाते। ऐसा ही कुछ मंगलवार को यूपी के धार्मिक शहर वृंदावन में हुआ। यहां प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के पास एक मकान की दीवार बंदरों के आपसी झगड़े में गिर गई। जिस वक्त दीवार गिरी, तब बांके बिहारी मंदिर को जा रही गली में काफी लोग थे। काफी ऊपर से गिरी दीवार की चपेट में 5 लोग आ गए। इन सभी की मौत हो गई। मृतकों में कुछ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। इस दर्दनाक हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें गली से गुजरते लोगों पर दीवार गिरती दिख रही है।

दीवार गिरने से लोगों के उसमें दबने के साथ ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। धड़ाम की आवाज के साथ अचानक दीवार गिरने से घबराए लोग खुद की जान बचाने के लिए बांके बिहारी मंदिर को जा रही गली में भागने लगे। दीवार गिरने से 6 और लोग घायल भी हुए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में कानपुर की रश्मि गुप्ता, अरविंद कुमार, अनामिका, आकांक्षा हैं। एक मृतक गीता कश्यप की बेटी भी घायल हुई है। पुलिस के मुताबिक जिस मकान की दीवार गिरी है, वो काफी जर्जर है। लगातार बारिश से दीवार की ईंटें अलग हो गई होंगी। हादसा बांके बिहारी मंदिर से महज 150 मीटर दूर हुआ।

wall collapse in vrindavan

वृंदावन में हाल के दिनों में ये बड़ा हादसा है। यहां बड़ी संख्या में बंदर रहते हैं। वृंदावन के बंदरों की वजह से आए दिन श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना होता है। बंदर इन श्रद्धालुओं के चश्मे या मोबाइल छीन लेते हैं। फिर कुछ खाने की चीज देने पर ही वापस करते हैं। लोगों की मानें तो उत्पाती बंदरों को भगाने या पकड़ने के लिए भी कभी कोशिश नहीं की जाती। अब हादसे के बाद इस दिशा में कदम उठाए जाने की सख्त जरूरत महसूस हो रही है।