newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Explosion in Firecracker Factory:पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 5 लोगों की मौत, यूपी के सहारनपुर की घटना

Saharanpur: पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फैक्ट्री में लगभग 7 से 8 लोग काम करते थे। ये लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री थी हादसा थाना सरसावा क्षेत्र के सौराणा के पास बलवंतपुर गांव में हुआ था। इस घटना में जान गंवाने वाले सभी शख्स सरसावा के सलेमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित एक फैक्ट्री में धमाके से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ये पटाखों में आग लगने की वजह से हुआ था। इस धमाके की वजह से पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां सुविधाएं ना होने की वजह से उसे बाद में चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर कर दिया गया है।  धमाके में फैक्ट्री संचालक की मौत की खबर भी सामने आ रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस फैक्ट्री में लगभग 7 से 8 लोग काम करते थे। ये लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री थी। हादसा थाना सरसावा क्षेत्र के सौराणा के पास बलवंतपुर गांव में हुआ था। इस घटना में जान गंवाने वाले सभी शख्स सरसावा के सलेमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

इस घटना के बारे में IG सहारनपुर ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि, ‘आज हमें ये सूचना मिली थी की लगभग (6:30 बजे) के आसपास ये जो लाइसेंस पटाखा फैक्ट्री है, जिसका लाइसेंस राहुल पुत्र किरन के नाम है। इस फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। उसके बाद सभी पुलिस की टीमें और CMO ने अपनी एंबुलेंस यहां भेजी। गांववालों का कहना है कि इस फैक्ट्री में 7 से 8 लोग काम करते थे। अभी हम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं। हमारी पहली प्राथमिकता इसमें घटना में मृतक लोगों के घर का पता करना और उनको सूचित करना है। पिछले डेढ़ साल से यह फैक्ट्री यहां पर है। इसकी और जानकारी को प्राप्त करने में हमें थोड़ा समय लगेगा’।saharanapur2बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस घटना के बारे में सीएम ने जिला प्रशासन को उपचार कराने के निर्देश दे दिए हैं।