newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नोएडा : ओप्पो के 6 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, कारखाना बंद

ग्रेटर नोएडा में स्थित चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो की फ्रैक्ट्री में कम से कम छह कर्मचारी घातक कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मामला सामने आते ही कारखाने में हड़कंप मच गया।

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में स्थित चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो की फ्रैक्ट्री में कम से कम छह कर्मचारी घातक कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मामला सामने आते ही कारखाने में हड़कंप मच गया।

ग्रेटर नोएडा के कासना में स्थित ओप्पो की फैक्ट्री में कोरोनावायरस के मामलों की पुष्टि होने के बाद रविवार को अगले नोटिस तक काम को तुरंत रोक दिया गया।

gautambudh nagarcorona
ओप्पो के एक कर्मी कर्मचारी ने बताया, “हमें कारखाने में न आने को कहा गया है, क्योंकि ग्रेटर नोएडा में स्थित हमारी विनिर्माण इकाई में कोविड-19 के छह मामलों की पुष्टि हुई है। कंपनी ने अगली सूचना तक हमें घर पर रहने को कहा है।”

लॉकडाउन के बाद 8 मई को कंपनी का कामकाज फिर से शुरू किया गया था। कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कारखाने का परिचालन अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। ओप्पो इंडिया कंपनी ने खबर की पु्ष्टि करते हुए बताया कि कारखाने को बंद कर दिया गया है। इसके बाद केवल कोरोना टेस्ट में निगेटिव पाए गए लोगों और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल्स के पालन के साथ ही फैक्ट्री का काम शुरू किया जाएगा।