newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

6 Persons Killed In Bihar: बिहार के दरभंगा में आतिशबाजी का शौक बना काल, आग लगने से 3 बच्चों समेत 6 लोगों ने गंवाई जान

6 Persons Killed In Bihar: शादी में आए लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रसोई गैस का सिलेंडर जैसे ही फटा, आग ने और विकराल रूप लिया और रामचंद्र पासवान के घर के दरवाजे पर रखे डीजल में भी आग लग गई। डीजल की आग और रसोई गैस सिलेंडर के फटने से हालात बेकाबू हो गए।

दरभंगा। बिहार के दरभंगा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक घर में आतिशबाजी से आग लग गई। इस आग में जलकर 6 लोगों की मौत होने की खबर है। पुलिस के मुताबिक बारात के दौरान आतिशबाजी चलाई जा रही थी। आतिशबाजी की आग से एक सिलेंडर फट गया। इससे वहां रखे डीजल ने आग पकड़ ली और इसमें लोगों ने जान गंवा दी। मृतक एक ही परिवार के हैं। इनमें 3 बच्चे शामिल हैं।

 

जानकारी के मुताबिक दरभंगा के अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा थाना इलाके में ये हादसा हुआ। अंटोर गांव में गुरुवार रात छगन पासवान की बेटी की शादी हो रही थी। बारातियों के ठहरने और भोजन का इंतजाम रामचंद्र पासवान के घर किया गया था। जब बाराती पहुंचे, तो वे जमकर आतिशबाजी करने लगे। इससे रामचंद्र पासवान के घर लगे शामियाने में आग लग गई। शामियाने में लगी आग भड़की और उसने वहां रखे रसोई गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। तेज आग के कारण रसोई गैस का सिलेंडर फट गया।

death

शादी में आए लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रसोई गैस का सिलेंडर जैसे ही फटा, आग ने और विकराल रूप लिया और रामचंद्र पासवान के घर के दरवाजे पर रखे डीजल में भी आग लग गई। डीजल की आग और रसोई गैस सिलेंडर के फटने से हालात बेकाबू हो गए। आग लगातार फैलती गई और कंट्रोल में नहीं आई। जिसके बाद रामचंद्र पासवान के घर को भी आग ने चपेट में ले लिया और परिवार के 6 लोगों ने जान गंवा दी। रामचंद्र पासवान के घर 3 मवेशी भी जलकर मरे हैं। दरभंगा के डीएम राजीव रोशन ने बताया कि यहां जांच चल रही है।