newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Akhilesh Yadav : नगर निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका.. 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

Akhilesh Yadav :जहां एक और कार्यकारिणी गठित करने और नगर निकाय में प्रत्याशी घोषित करने में सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने भी सपा छोड़कर जाने वाले कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप जड़ दिए।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 से पहले सभी दल अपने अपने तरीके से चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं। लेकिन इस बीच समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगने वाला है खबरें आ रही है कि पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी को अलविदा कहने का मन बना लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की नवगठित टीम को लेकर पार्टी में विद्रोह हो गया है इसके चलते एक ही झटके में पार्टी के महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट ने 128 सपा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से समाजवादी पार्टी को छोड़ने की घोषणा की है।

जानकारी के लिए बता दें कि समाजवादी पार्टी के बड़े नेता शलभ गुप्ता ने बाकायदा लिस्ट जारी करते हुए, मीडिया को समाजवादी पार्टी छोड़ने की सूचना दी इसके अलावा यह सूची डाक द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी भेज दी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि जहां एक और कार्यकारिणी गठित करने और नगर निकाय में प्रत्याशी घोषित करने में सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने भी सपा छोड़कर जाने वाले कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप जड़ दिए। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि मेरे जिलाध्यक्ष रहते कोई भी सपा कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी के लिए कहीं भी काम नहीं करेगा, अगर किसी को ऐसा करते हुए पाया गया तो सीधा पार्टी से बर्खास्त कर दिया जाएगा।

गौर करने वाली बात यह है कि समाजवादी पार्टी छोड़ने वाले सपा के पूर्व महानगर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के भीतर इस तरह के बगावत के बाद अखिलेश यादव के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।