असम से रची जा रही है झारखंड की कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश?, हिमंता बिस्वा शर्मा ने दिया ये जवाब

हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि मैं काफी लंबे समय तक कांग्रेस नेताओं के संपर्क में रहा हूं, लेकिन आप इसे राजनीतिक साजिश से जोड़कर नहीं देख सकते हैं। उधर, उन्होंने झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा असम से झारखंड की कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी साजिश नहीं रची गई है।

सचिन कुमार Written by: July 31, 2022 9:17 pm
CM HEMANT

नई दिल्ली। झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों की गाड़ी से बेहिसाब कैश बरामद होने के बाद राजनीति में तूफान आ गया है। टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का मसला अभी सुलझाया भी नहीं है कि झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों की गाड़ी से मिले बेहिसाब कैश ने सियासी पारा गरमा दिया है, जिसे लेकर झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने उक्त प्रकरण को बीजेपी की राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस को अस्थिर करने के लिए यह सबकुछ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की सरकार गिराने की साजिश असम से रची जा रही है, जिसे लेकर अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने क्या कुछ कहा है। आइए, अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

HEMANT BISWA

हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि मैं काफी लंबे समय तक कांग्रेस नेताओं के संपर्क में रहा हूं, लेकिन आप इसे राजनीतिक साजिश से जोड़कर नहीं देख सकते हैं। उधर, उन्होंने झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा असम से झारखंड की कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी साजिश नहीं रची गई है। हिमंता ने कहा कि मैं कई सालों तक कांग्रेस नेताओं के संपर्क में रहा हूं, लेकिन आज इसे उक्त प्रकरण से जोड़कर नहीं देख रहा हूं। बता दें कि साल 2015 में हिमंता बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था।

HEMANT

जानें पूरा माजरा

आपको बता दें कि बीते शनिवार को झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों की गाड़ी से बेहिसाब मात्रा में कैश बरामद किए गए थे, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। आज इन तीनों ही विधायक को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया था। ध्यान रहे कि ईडी को कैश काउटिंग करने के लिए मशीनें तक मंगानी पड़ी थी। बहरहाल, अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब ऐसे में यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या कुछ रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए ।न्यूज रूम पोस्ट,कॉम