newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

विशाखापट्टनम में दर्दनाक हादसा, हिंदुस्तान शिपयार्ड में गिरा क्रेन, 11 की मौत

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी की मौत क्रेन के गिरने से हुई।

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी की मौत क्रेन के गिरने से हुई।

Hindustan Shipyard Limited

इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक बड़ी क्रेन अचानक से गिर गई। विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर विनय चंद ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि इससे पहले विशाखापट्टनम में ही एक केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना सामने आई थी। गैस रिसाव कांड में 11 लोगों की मौत भी हो गई थी जबकि 300 लोगों को कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।