newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Big Blow To AAP : हरियाणा में आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, राज्य में चुनाव अभियान समिति के प्रमुख अशोक तंवर समर्थकों सहित बीजेपी में हुए शामिल

Big Blow To AAP : इसके साथ ही मनोहर लाल ने “जब वह कांग्रेस के साथ जुड़े तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका कोई सम्मान नहीं किया, उन पर लगातार हमला किया, इसे देखकर मुझे बेहद दुःख होता था। वह कांग्रेस से तंग आकर बीजेपी में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी, लेकिन अप्रैल 2022 में उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के बजाय आम आदमी पार्टी में शामिल होने की गलती की। हालांकि, आप का अनुभव लेने के बाद, वह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।”

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा चुनाव अभियान समिति के प्रमुख अशोक तंवर शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली. गौरतलब है कि अशोक तंवर ने 18 जनवरी को आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। हिसार से पूर्व लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

बीजेपी में शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। मैं भारत को नंबर एक बनाने के लिए पीएम मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हूं। मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करूंगा। हम 2024 में 400 लोकसभा सीटें जीतने के लिए सीएम मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के साथ एक टीम के रूप में काम करेंगे।” इसके बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ”हरियाणा राज्य में बीजेपी के विस्तार के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के वर्तमान नेता अशोक तंवर अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। तंवर रिश्ते में मेरा भतीजा है; उसकी माँ और मैं एक ही गाँव के हैं।

 

सीएम मनोहर लाल ने क्या कहा?

इसके साथ ही मनोहर लाल ने “जब वह कांग्रेस के साथ जुड़े तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका कोई सम्मान नहीं किया, उन पर लगातार हमला किया, इसे देखकर मुझे बेहद दुःख होता था। वह कांग्रेस से तंग आकर बीजेपी में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी, लेकिन अप्रैल 2022 में उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के बजाय आम आदमी पार्टी में शामिल होने की गलती की। हालांकि, आप का अनुभव लेने के बाद, वह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।”

2019 में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया था इस्तीफा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तंवर ने 5 अक्टूबर, 2019 को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई थी, लेकिन उसे ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली। उन्होंने कुछ समय ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में भी बिताया। वह 4 अप्रैल, 2022 को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सूत्रों ने संकेत दिया था कि तंवर को AAP द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन एन.डी. गुप्ता को उच्च सदन में भेजे जाने से उनकी योजना विफल हो गई। इसके बाद से ही वह नाराजगी जाहिर कर रहे थे और हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हुई मुलाकात के बाद उनके आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं. भारतीय जनता पार्टी में उनकी आधिकारिक एंट्री से अब इस अटकल पर मुहर लग गई है।