newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Punjab Politics : AAP नहीं संभाल पा रही पंजाब, केंद्र ले जिम्मेदारी, भड़के कैप्टन अमरिंदर का पंजाब सरकार पर हमला..

Punjab Politics : उन्होंने आशंका जताई कि दुबई निवासी अमृतपाल को पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई की शह पर पंजाब में फिर से खालिस्तान का मुद्दा भड़काने के लिए भेजा गया है। कैप्टन ने कहा कि अमृतपाल का परिवार दुबई में रहता है। पंजाब सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए कि इसकी मंशा क्या है। कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है।

चंडीगढ़। बीते दिनों पंजाब के अजनाला में हुई हिंसा और झड़प को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आप सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था संभालने में आप सरकार असक्षम रही है। ऐसे में भारत की सरकार इसकी जिम्मेदारी उठा सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हर दिन पंजाब में ड्रोन पकड़े जा रहे हैं, ऐसी स्थिति में  केंद्र को पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था देखनी चाहिए। रविवार को भारतीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को नेस्तानाबूत कर दिया। ड्रोन अमृतसर के गांव शाहजादा के पास के क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था, तभी जवानों ने अपनी कार्रवाई की और उसे मार गिराया। इससे देश की सुरक्षा पर खतरा पैदा होता है।


क्या हुआ था अजनाला में?

आपको बता दें कि पंजाब में बीते गुरुवार को अजनाला थाने में खालिस्तान समर्थक घुस गए। हजारों की संख्या में लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान वारिस पंजाब डे के समर्थकों की पुलिस टीम से खूनी झड़प हुई। ये लोग अपने संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और साथी तूफान सिंह की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। इस दौरान उग्र भीड़ थाने में घुस गई। आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद ये घटना देशभर में चर्चा का विषय बन गई थी।


गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है जब कैप्टन ने खालिस्तान के मुद्दे पर आप सरकार को घेरा, बल्कि इससे पहले भी वो ऐसे टार्गेट करते रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि दुबई निवासी अमृतपाल को पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई की शह पर पंजाब में फिर से खालिस्तान का मुद्दा भड़काने के लिए भेजा गया है। कैप्टन ने कहा कि अमृतपाल का परिवार दुबई में रहता है। पंजाब सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए कि इसकी मंशा क्या है। कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है। वह (पंजाब सरकार) कुछ नहीं कर पा रही। इससे साफ होता है कि सरकार किस नीति के तहत कार्य कर रही है।