newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sanjay Singh Arrested: ‘मरना मंजूर है डरना नहीं..’, गिरफ्तारी के बाद AAP सांसद संजय सिंह का पहला वीडियो

Sanjay Singh Arrested: संजय ने कहा, ”हम आम आदमी पार्टी के सिपाही है। मोदी से कहना चाहता हूं, आप चुनाव बुरी तरह से हार रहे है, ये आपकी हताशा, हार का संकेत है। ये उदाहरण है इस बात का कायर, डरपोक प्रधानमंत्री किस तरीके से जुल्म करके, तानाशाही करके, लोगों के जेल में डालकर चुनाव जीतने चाहते है। मैं पीएम मोदी को याद दिलाना चाहता हूं। जब-जब जुल्म बढ़ता है तब उसके खिलाफ जनता की आवाज बुलंद होती है।”

नई दिल्ली। दिल्ली के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने 10 घंटे की पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह 7 बजे ईडी की टीम संजय सिंह के आवास पर छापा मारने पहुंची थी। वहीं ईडी की गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह का पहला वीडियो सामने आया है। संजय सिंह ने कहा मोदी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ, अडाणी के महाघोटाले के खिलाफ लगातार मैं बोलता रहा हूं। अपनी आवाज उठाते आ रहा हूं। ईडी में अडाणी के खिलाफ कई शिकायत की है सख्त कार्रवाई करो…आज अचानक ईडी मेरे घर पहुंच जाती है। दिनभर छापेमारी की, सबकुछ खोजा लेकिन कुछ नहीं निकला। बावजूद इसके जबरन मेरी गिरफ्तारी की जा रही है।

संजय ने कहा, ”हम आम आदमी पार्टी के सिपाही है। मोदी से कहना चाहता हूं, आप चुनाव बुरी तरह से हार रहे है, ये आपकी हताशा, हार का संकेत है। ये उदाहरण है इस बात का कायर, डरपोक प्रधानमंत्री किस तरीके से जुल्म करके, तानाशाही करके, लोगों के जेल में डालकर चुनाव जीतने चाहते है। मैं पीएम मोदी को याद दिलाना चाहता हूं। जब-जब जुल्म बढ़ता है तब उसके खिलाफ जनता की आवाज बुलंद होती है। मरना मंजूर है… डराना मंजूर नहीं है। चाहे जितनी यातनाए मोदी दे। मोदी सरकार और अडाणी के महाघोटाले के खिलाफ बोलता रहा हूं।”

RJD नेता मनोज झा ने की संजय सिंह के पिता से मुलाकात

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आरजेडी नेता मनोज झा ने आप सांसद के पिता से मिलने उनके आवास पर  पहुंचे। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मनोज झा ने संजय सिंह के पिता दिनेश सिंह से कहा, “कोई चिंता नहीं करनी है।”

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर मां राधिका सिंह ने कहा, “एक निर्दोष व्यक्ति को इस प्रकार से गिरफ्तार करना गुनाह है। मेरा बेटा निर्दोष है, इतना ईमानदार लड़का मैंने नहीं देखा है… ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं।”

चुनाव तक कई और विपक्षी नेताओं को करेंगे गिरफ़्तार-केजरीवाल 

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान आया है। केजरीवाल सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिलकुल ग़ैर क़ानूनी है। ये मोदी जी की बौखलाहट दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।”