newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kerala: मुस्लिम लीग के महासचिव का बेतुका बयान, कहा- लड़कियों के साथ बैठने से भटकेगा छात्रों का ध्यान

Kerala: केरल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के महासचिव प्रभारी ने विवादित बयान देकर आग में घी डालने वाला काम किया है। उन्होंने लड़के-लड़कियों के साथ स्कूल पढ़ने को लेकर बड़ा ही बेतुका बयान दिया है

नई दिल्ली। केरल के स्कूलों में इस वक्त जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म को लेकर पहले से विवाद चल रहा है ऐसे में केरल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के महासचिव प्रभारी ने विवादित बयान देकर आग में घी डालने वाला काम किया है। उन्होंने लड़के-लड़कियों के साथ स्कूल पढ़ने को लेकर बड़ा ही बेतुका बयान दिया है जिसे सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे। IUML के महासचिव प्रभारी पीएमए सलाम ने लड़के और लड़कियों के साथ पढ़ने को खतरनाक करार दिया है। तो चलिए पहले जानते हैं कि उन्होंने अपने पूरे बयान में क्या कहा है।

भटक जाएगा छात्रों का ध्यान!

बता दें इस वक्त केरल में जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म का मुद्दा गरमाया हुआ है जिसमें लड़के और लड़कियों को एक जैसी ड्रेस पहनने को लेकर विचार किया जा रहा हैं।सरकार इसे लागू करने की योजना बना रही हैं।  हालांकि इसका विरोध हो रहा हैं लेकिन अब लड़के-लड़कियों के साथ बैठने को लेकर भी नया विवाद शुरू हो गया हैं। इसी विवाद को लेकर IUML के महासचिव प्रभारी पीएमए सलाम ने कहा कि जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म पर विचार करना खतरनाक है। क्या जरूरत है लड़कियों और लड़कों को साथ बैठने की। इस सिस्टम के जरिए जबरन लोगों को ऐसा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है या आप जानबूझकर ऐसा माहौल पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के ऐसे प्रयास से सिर्फ और सिर्फ परेशानी ही होने वाली है..ऐसे में छात्र पढ़ाई से भटक जाएंगे…। इसलिए हमारी सरकार से मांग है कि इसे वापस लिया जाना चाहिए।

जेंडर न्यूट्रल यूनिफॉर्म नीति का पुरजोर विरोध

उन्होंने कहा कि जेंडर न्यूट्रल ड्रेस नैतिकता का मामला है…क्या जरूरत है कि लड़कियों को लड़कों की क्लास में जबरन बिठाए जाए। सरकार से नीति जबरन छात्रों पर थोपने की कोशिश कर रही हैं। जो आगे जाकर सिर्फ समस्याएं ही पैदा करेगा। बता दें कि मुस्लिम समुदायों में इस नीति का पुरजोर विरोध किया जा रहा है।