Connect with us

देश

President Election 2022: शिवपाल की भतीजे अखिलेश को नसीहत, कहा- नेताजी को ISI का एजेंट बताने वाले का समर्थन कैसे?

President Election 2022: पत्र में शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को यशवंत सिंह द्वारा मुलायम सिंह यादव के लिए कही गई एक पुरानी बात की याद दिलाई है। दरअसल उस वक्त यशवंत सिन्हा ने मुलायम सिंह यादव को ISI का ऐजेंट बताया था।

Published

shivpal yadav and akhilesh yadav

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव 2022 (President Election 2022) को लेकर एनडीए और विपक्ष के बीच की राजनीति जोर पकड़ रही है। एक तरफ जहां विपक्ष ने यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) कोे सामूहिक रुप से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है तो वहीं, दूसरी तरफ एनडीए ने द्रौपदी मूर्मु को राष्ट्रपति पद (Presidency) के लिए उम्मीदवार बनाकर विपक्ष के कई नेताओं को हैरान कर दिया। इसी बीच उत्तर प्रदेश से ‘प्रसपा’ अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने अपने भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नाम खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) राष्ट्रपति पद के लिए सपा का यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को समर्थन करने को लेकर सवाल खड़े कर रह हैं और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं।

new latter of shivpal to akhilesh

 

‘सपा’ बनी मजाक का पात्र- शिवपाल यादव

पत्र में शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को यशवंत सिंह द्वारा मुलायम सिंह यादव के लिए कही गई एक पुरानी बात की याद दिलाई है। दरअसल उस वक्त यशवंत सिन्हा ने मुलायम सिंह यादव को ISI का ऐजेंट बताया था। उन्होंने कहा है कि यशवंत सिन्हा की यही बात उन्हें काफी परेशान करती है। दुर्भाग्य है कि आज पार्टी को यशवंत सिन्हा से अलावा कोई और उम्मीदवार नहीं मिला। आगे शिवपाल सिंह यादव ने कहा- नेताजी को आईएसआई का एजेंट बताने वाले यशवंत सिन्हा को समर्थन देने से ‘सपा’ मजाक का पात्र बन गई है। इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि एक बार फिर से अपने फैसले पर विचार करें।

old news abount mulayan singh yadav

 

इस साल 2022 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है। इसके बाद 21 जुलाई को चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। एक तरफ जहां एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू उम्मीदवार है तो वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष ने सामूहिक रूप से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि आज विपक्ष के लिए बड़ी खबर सामने आई, जिसमें आम आदमी पार्टी ने भी राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement