
नई दिल्ली। कुछ समय पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में एक युवक द्वारा महिला पर पेशाब किए जाने की घटना के बाद अब दिल्ली से हैदराबाद जा रही स्पाइस जेट की एक फ्लाइट में सवार यात्री द्वारा हंगामा मचाने की बात सामने आई है। यात्री पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उसने एक महिला क्रू सदस्य के गलत तरीके से छुआ था। इस संबंध में एयरलाइन ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक विमान में सवार इस यात्री ने विमान की महिला क्रू मेंबर के साथ गलत व्यवहार किया था। जिसके बाद इस यात्री और उसके साथ यात्रा कर रहे उसके सहयात्री को विमान से उतार दिया गया। एयरलाइन की तरफ से बयान जारी कर बताया है कि 23 जनवरी को दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट में बोर्डिंग के दौरान एक यात्री ने महिला क्रू सदस्य से बुरा व्यवहार किया।
एयरलाइन की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि उसने महिला क्रू सदस्य को प्रताड़ित किया जिसकी वजह से मुश्किलें सामने आईं। महिला क्रू सदस्य ने पीआईसी और सुरक्षा स्टाफ को इसकी जानकारी दी। क्रू सदस्य का आरोप है कि यात्री ने एक अन्य क्रू सदस्य को गंदे तरीके से छुआ था। हालांकि, कुछ अन्य यात्रियों का दावा है कि यह महज एक हादसा था। यात्री ने लिखित तौर से माफी भी मांगी थी। लेकिन उसे विमान से उतार दिया गया।
#WATCH | “Unruly & inappropriate” behaviour by a passenger on the Delhi-Hyderabad SpiceJet flight at Delhi airport today
The passenger and & a co-passenger were deboarded and handed over to the security team at the airport pic.twitter.com/H090cPKjWV
— ANI (@ANI) January 23, 2023
वहीं दूसरी तरफ आपको बता दें कि इस हंगामे का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि एक बुजुर्ग शख्स महिला क्रू मेंबर पर चिल्ला रहा है। जब महिला अंग्रेजी में अपनी बात रखती है तो यह व्यक्ति महिला को चिल्ला कर हिंदी में बात करने के लिए कहता है। इसके बाद एक अन्य यात्री इस महिला को समझाने के लिए आता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि प्लेन में हो रहे इस हंगामे के बीच कुछ अन्य यात्री भी उसे समझाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद प्लेन में सवार एयर होस्टेस हंगामा कर रहे शख्स को समझाने की कोशिश करती नजर आती है।