
नई दिल्ली। ‘बुल्ली बाई’ और ‘सुल्ली डील्स’ एप्स के जरिए मुस्लिम महिलाओं के जरिए मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने के मामले ने इस साल जनवरी में तूल पकड़ा था। दोनों एप्स के जरिए एक पत्रकार समेत तमाम मुसलमान महिलाओं की ट्रोलिंग हो रही थी। तमाम हो-हल्ला इस पर मचा था। पुलिस में शिकायत हुई थी, लेकिन अब एक साइट से हिंदू महिलाओं की इज्जत तार-तार की जा रही है। फिर भी कोई चूं तक नहीं कर रहा है। समाज के एक खास वर्ग यानी लिबरल्स ने तब बुल्ली बाई और सुल्ली डील्स पर हंगामा खड़ा कर दिया था। वही लिबरल आज चुप्पी साधे हुए हैं।
Dear @DelhiPolice
On Reddit, r/HinduSlutsMuslimBull/ account making derogatory remarks about Hindu girls & leaking photos of girls & women.
Link: https://t.co/F1j67abEwC
CC: @AshwiniVaishnaw, @Rajeev_GoI pic.twitter.com/XtICHndoyu
— Anshul Saxena (@AskAnshul) July 27, 2022
हिंदू महिलाओं की बेइज्जती करने वाला ये पेज Reddit पर बनाया गया है। इसका नाम HinduSlutsMuslimBull है। इस पेज के जरिए हिंदू युवतियों और महिलाओं की फोटो लगाकर उनके खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी जा रही हैं। पिता-बेटी, भाई-बहन के रिश्तों तक को इस पेज पर नहीं बख्शा जा रहा है। पेज में दिखाया जा रहा है कि हिंदू महिलाओं के परिजन ही उनको अपनी हवस का शिकार बनाते हैं। इसमें ऐसी बातें लिखी हैं, जो हम आपको बता तक नहीं सकते। पेज पर मेंबर्स की तादाद 7302 है। इस पेज को कौन चला रहा है यानी मॉडरेटर को हाइड यानी छिपाकर रखा गया है।
अंशुल सक्सेना नाम के पत्रकार ने बुधवार यानी बीते कल इस पेज के बारे में संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव से ट्विटर पर शिकायत की है। बता दें कि इसी तरह से बुल्ली बाई और सुल्ली डील्स के मॉडरेटर भी खुद को हाइड किए हुए थे, लेकिन दिल्ली और मुंबई पुलिस ने मामले की तेजी से पड़ताल कर उन्हें धर लिया था। तब पता चला था कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड नेपाल में रहता है। अब हिंदू महिलाओं की बेइज्जती के इस मामले में पुलिस और सरकार क्या कदम उठाती है, ये देखना बाकी है।