newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MP News: महिला SI पर गोली चलाने के बाद खुद पर बंदूक तानकर मौत के घाट उतारा थाना प्रभारी

MP News: जानकारी के लिए बता दें कि हाकम सिंह पवार इससे पहले इंदौर के सिमरोल, अन्नपूर्णा के गौतमपुरा में पदस्थ रहे थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में टीआई के पद पर भी रह चुके हैं। हाकम सिंह पंवार का कुछ समय पहले भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में तबादला हुआ था।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, भोपाल के श्यामला हिल्स थाने के प्रभारी हाकम सिंह पवार ने कुछ ऐसा कर दिया कि जिसके बाद पूरे सूबे में लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। हाकम सिंह पवार ने आज दोपहर में इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित कंट्रोल रूम में खुद को गोली मार कर आत्यहत्या कर ली। सूत्रों के मूताबिक वो यहां पर महिला SI से मिलने के लिए आए हुए थे। इस घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हाकम सिंह पवार ने पहले महिला एसआई को गोली मारी और इसके बाद खुद को गोली मारकर उनकी मौत हो गई। घायल महिला एसआई घायल बताई जा रही है, जिसे एमवाय अस्पताल में ले जाया गया है। अब एमपी पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के लिए बता दें कि हाकम सिंह पवार इससे पहले इंदौर के सिमरोल, अन्नपूर्णा के गौतमपुरा में पदस्थ रहे थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में टीआई के पद पर भी रह चुके हैं। हाकम सिंह पंवार का कुछ समय पहले भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में तबादला हुआ था।

gun

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि हाकम सिंह पवार और महिला एसआई के बीच कुछ विवाद हुआ था। पवार, महिला पुलिसकर्मी से मिलने के लिए कॉफी हाउस पहुंचे थे। कॉफी हाउस से बाहर आने के बाद दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। जिसके बाद हाकम सिंह पवार ने महिला एसआई पर गोली चलाई। महिला पुलिसकर्मी पर गोली चलाने के बाद पवार ने अपने आप को गोली मारकर खुद को मौत के घाट उतार दिया।