Politics: विदेश सेवा अफसरों पर राहुल के तंज पर कानून मंत्री किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा- राजीव गांधी के लिए तो…

पीएम नेहरू के दौर में कौल काफी ताकतवर नौकरशाह माने जाते थे और उनसे जुड़े तमाम किस्से सोशल मीडिया पर मिलते हैं। रोजारियो के इसी ट्वीट को आधार बनाकर किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

Avatar Written by: May 22, 2022 6:50 am
rahul gandhi and kiren rijiju

नई दिल्ली। लंदन में राहुल गांधी के मोदी सरकार विरोधी बयान के बाद अब कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें एक ट्वीट में किए गए खुलासे के बाद निशाने पर लिया है। राहुल गांधी ने भारतीय विदेश सेवा के अफसरों को लेकर बयान दिया था। इसी के बाद रिजिजू ने उनपर निशाना साधा। इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राहुल को आईना दिखाया था। पहले आपको बताते हैं कि आखिर उस ट्वीट में क्या कहा गया। ये ट्वीट आर्यन डी. रोजारियो नाम के यूजर ने किया। उसने ट्वीट में लिखा कि आज पिताजी ने मेरे दादाजी के निजी कागजात खंगाले। मैंने इन कागजात को पढ़ा। इनमें से एक में मैंने देखा कि दादाजी ने राजीव गांधी के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी को सबसे बेहतर पढ़ाई की जगह बताया था। जिस कागजात की फोटो आर्यन ने लगाई उसमें टीएन कौल का नाम है। टीएन कौल नेहरू के जमाने में विदेश सेवा के ताकतवर अफसर थे।

aryan rozario tweet

रोजारियो ने अपने ट्वीट में कागजात की फोटो भी लगाई। इसमें पीएम जवाहरलाल नेहरू के दौर के नामी डिप्लोमैट टीएन कौल ने जानना चाहा है कि राजीव गांधी की पढ़ाई के लिए कौन सा कॉलेज सबसे बेहतर रहेगा। बता दें कि पीएम नेहरू के दौर में कौल काफी ताकतवर नौकरशाह माने जाते थे और उनसे जुड़े तमाम किस्से सोशल मीडिया पर मिलते हैं। रोजारियो के इसी ट्वीट को आधार बनाकर किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

रिजिजू ने आर्यन के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘अब जबकि एक व्यक्ति विदेश में बैठकर भारत पर हमला कर रहा है और हमारी विदेश सेवा की आजादी को नीचा दिखा रहा है, ये ट्वीट दिखाता है कि कांग्रेस का काम करने का तरीका क्या है। उनके दौर में कूटनीतिज्ञों को पंडित नेहरू के नातियों के लिए कॉलेज खोजने में लगाया जाता था। कांग्रेस को खुद पर शर्म आनी चाहिए। मुझे समझ नहीं आता कि इस तरह विदेश में अपने ही देश पर हमला करने में एक व्यक्ति को क्या मजा आता है?’ रिजिजू के इस हमलावर अंदाज पर तमाम यूजर्स ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधने में कोई कोताही नहीं की।