newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kedarnath: काशी विश्वनाथ के बाद अब सोने से चमका बाबा केदारनाथ का धाम, देखिए दिल को खुश कर देने वाला Video

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के किसी भक्त ने सोने की चादरें बाबा केदारनाथ को दान दी हैं। इससे पहले साल 2017 में बाबा केदार के मंदिर के भीतर दीवारों वगैरा पर चांदी लगाई गई थी। तब 230 किलो चांदी इस्तेमाल हुई थी। अब कितना सोना लगाया गया है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। सोना लगाने का काम यानी बुधवार को खत्म हुआ।

रुद्रप्रयाग। रक्षा बंधन के पर्व पर उत्तराखंड स्थित चार धामों में शामिल बाबा केदारनाथ के कपाट भी विधि-विधान से पूजा के बाद बंद कर दिए गए हैं। अब अगले 6 महीने तक उनकी पूजा उखीमठ में होगी। कपाट बंद होने से पहले बाबा केदारनाथ के धाम को नए सिरे से सजाया गया है। इस सजावट में सोना लगाया गया है। केदारनाथ मंदिर के भीतर पहले चांदी लगी थी। अब उसकी जगह सोना लगाया गया है। सोना लगाने का काम कपाट बंद होने से एक दिन पहले यानी बुधवार को खत्म हुआ। 19 कारीगरों ने सोने की चादरें लगाने का काम किया है। मंदिर के भीतर, खंभों पर, जलहरि में सोना लगाया गया है। इससे केदारनाथ धाम की शोभा कई गुना बढ़ गई है।

kedarnath gold

सोने की चादरें लगाए जाने के काम की निगरानी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ASI के अफसरों ने की। इस दौरान पूजा-पाठ सामान्य तौर पर चलता रहा। जानकारी के मुताबिक सोने की 550 चादरों को टट्टुओं पर लादकर लाया गया। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के किसी भक्त ने सोने की चादरें बाबा केदारनाथ को दान दी हैं। इससे पहले साल 2017 में बाबा केदार के मंदिर के भीतर दीवारों वगैरा पर चांदी लगाई गई थी। तब 230 किलो चांदी इस्तेमाल हुई थी। अब कितना सोना लगाया गया है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

बाबा केदारनाथ के धाम से पहले यूपी के वाराणसी स्थित एक अन्य ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ मंदिर के भीतर भी सोने की चादरें लगाई गई थीं। इस सोने को दक्षिण भारत के एक भक्त ने दान दिया था। काशी विश्वनाथ में भी पहले भीतर चांदी लगी थी। उसके शिखर पर सोना लगा था। काशी विश्वनाथ के शिखर पर लगाने के लिए महाराजा रणजीत सिंह ने डेढ़ मन सोना दान दिया था।